Hanuman Chalisa

सीताष्टमी पर पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त और व्रत करने के लाभ

WD Feature Desk
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (10:28 IST)
Sitashtami 2025: सीताष्टमी व्रत, जिसे जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है, यह दिन माता सीता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। सीताष्टमी या जानकी जयंती व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। इस दिन माता सीता की पूजा-अर्चना की जाती है और उनके गुणों का स्मरण किया जाता है। सीताष्टमी के दिन व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं के वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होती हैं। आइए जानते हैं सीताष्टमी पर पूजन के मुहूर्त और व्रत के लाभ...ALSO READ: जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?
 
सीताष्टमी पूजन के शुभ मुहूर्त : 
फाल्गुन कृष्ण अष्टमी का प्रारम्भ- फरवरी 20 को सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर 
अष्टमी तिथि का समापन- फरवरी 21 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगा।
उदयातिथि तथा कैलेंडर के मतांतर के चलते सीताष्‍टमी 20 या 21 फरवरी को मनाई जा सकती है। 
 
सीताष्टमी व्रत के लाभ: 
1. सुखी वैवाहिक जीवन: यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
 
2. समृद्धि तथा सौभाग्य में वृद्धि: सीता माता को लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इस व्रत को करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और सौभाग्य प्राप्त होता है।
 
3. संतान प्राप्ति: जो महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना रखती हैं, उनके लिए यह व्रत बहुत फलदायी माना गया है।
 
4. मान सम्मान में वृद्धि: इस व्रत को करने से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और व्यक्ति का यश बढ़ता है।
 
5. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता: सीताष्‍टमी या जानकी जयंती पर राम-सीता की प्रतिमा या तस्वीर घर के पूजा स्थान में लाकर रखने तथा उसका हर दिन पूजन करते रहने से पति-पत्नी के बीच का रहा कलह दूर होकर संबंधों में मधुरता आएगी।
 
6. कष्टों से मुक्ति: सीताष्टमी का व्रत जीवन के सभी कष्टों को दूर करने वाला माना गया है।
 
7. अच्छा वर पाने की प्रार्थना : किसी कन्या की शादी में यदि अड़चनें आ रही हैं तो तुलसी के पेड़ की मिट्टी लेकर राम-सीता की प्रतिमा बनाकर उसका पूजन करके सुहाग सामग्री चढ़ाकर अच्छे वर की कामना करने से वो जल्दी ही पूर्ण होती है।ALSO READ: Astrology weekly muhurat: फरवरी के तीसरे सप्ताह का पंचांग कैलेंडर, जानें नए हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जून, 2026)

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख