Hanuman Chalisa

Sita navami 2024 : सीता नवमी पर कैसे करें माता सीता की पूजा, क्या हैं उनके मंत्र?

मां सीता की कैसे करें पूजा

WD Feature Desk
मंगलवार, 14 मई 2024 (16:58 IST)
Sita navami 2024: वैशाख शुक्ल की नवमी तिथि को मां सीता की जयंती मनाई जाती है जिसे सीता नवमी कहते हैं। विवाहित स्त्रियाँ सीता नवमी के दिन व्रत रखती हैं तथा अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दिन मां सीता की पूजा करते हैं। आओ जानते हैं कि कैसे करते हैं इनकी पूजा।
 
नवमी तिथि प्रारम्भ- 16 मई 2024 को सुबह 06:22 बजे।
नवमी तिथि समाप्त- 17 मई 2024 को सुबह 08:48 बजे।
 
सीता नवमी मध्याह्न पूजा मुहूर्त- सुबह 10:56 से दोपहर 01:39 तक।
 
सीता नवमी पूजन विधि: Sita Navami Puja Vidhi 
 
1. सीता नवमी के दिन प्रात: जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें।
 
2. एक लकड़ी के पटिये पर पीला वस्त्र बिछाकर माता सीता की श्रीराम सहित मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
 
3. फिर पंचोपचार पूजा करें अर्थात दूध, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य अर्पित करके माता सीता की राजा जनक और सुनयना के साथ पूजा करें।
 
गन्धं पुष्पं तथा धूपं दीपं नैवेद्यमेव च। 
अखंडफलमासाद्य कैवल्यं लभते धु्रवम्।
 
4. इसके बाद नैवेद्य अर्पित करने के बाद आरती या स्तुति गान करें।
 
5. तत्पश्चात प्रसाद वितरण करें। 
 
6. इसके बाद यथाशक्ति दान का संकल्प लेकर आप चाहें तो मिट्‌टी के बर्तन में धान, जल या अन्न भरकर दान कर सकते हैं।
 
7. इस दिन पूरे समय माता सीता के मंगलमय नाम 'श्री सीतायै नमः' और 'श्रीसीता-रामाय नमः' का उच्चारण करें। 
 
माता सीता के मंत्र : Mantra 
 
- ॐ जानकीवल्लभाय नमः 
- श्री सीतायै नम:।
- 'श्रीसीता-रामाय नम:' 
- श्रीरामचन्द्राय नम:।
- श्री रामाय नम:।
- ॐ जानकी रामाभ्यां नमः।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

धार की भोजशाला से मौलाना कमाल मस्जिद तक: जानिए इतिहास में कब और कैसे हुआ बदलाव

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख