Festival Posters

तुलसी विवाह में गणेश क्यों नहीं रखते, गणेश को तुलसी क्यों नहीं चढ़ती, कथा आपको हैरान कर देगी

Webdunia
जब श्री गणेश ने तुलसी को और तुलसी ने गणेश जी को शाप दिया......पढ़ें कथा  
 
भगवान श्री गणेश को तुलसी नहीं चढ़ती और तुलसी विवाह में गणेश नहीं रखे जाते। इसके पीछे पुराणों में एक रोचक कथा मिलती है। एक समय में धर्मात्मज नाम के राजा हुआ करते उनकी कन्या तुलसी यौवनावस्था में थी। अपने विवाह की इच्छा लेकर तुलसी तीर्थ यात्रा पर निकल पड़ी। 
 
उन्होंनें कई जगह की यात्रा कि एक स्थान पर उन्हें तरुणावस्था में भगवान श्री गणेश को तपस्या में लीन देखा। भगवान गणेश का रुप अत्यंत मोहक और आकर्षक था। तुलसी भगवान गणेश के इस रूप पर मोहित हो गई और अपने विवाह का प्रस्ताव उनके समक्ष रखने के लिए उनका ध्यान भंग कर दिया। 
 
भगवान गणेश ने स्वयं को ब्रह्मचारी बताते हुए तुलसी का विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया। तुलसी को भगवान गणेश के इस रुखे व्यवहार और अपना विवाह प्रस्ताव ठुकराए  जाने से बहुत दुख हुआ और उन्होंने आवेश में आकर भगवान गणेश को दो विवाह होने का शाप दे दिया। 
 
इस पर श्री गणेश ने भी तुलसी को असुर से विवाह होने का शाप दे डाला। 
 
बाद में तुलसी को अपनी भूल का अहसास हुआ और भगवान गणेश से क्षमा मांगी। 
 
ना तुम्हारा शाप खाली जाएगा ना मेरा। मैं रिद्धि और सिद्धि का पति बनूंगा और तुम्हारा भी विवाह राक्षस जलंधर से अवश्य होगा लेकिन अंत में तुम भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की प्रिया बनोगी और कलयुग में भगवान विष्णु के साथ तुम्हें भी पूजा जाएगा लेकिन मेरी पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shradh 2025: घर में पितरों की फोटो लगाते समय न करें ये गलतियां, जानिए क्या हैं वास्तु शास्त्र के नियम

Solar eclipse 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण, क्या किसी बड़ी तबाही का है संकेत?

Sarvapitri amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण, क्या होगा भारत पर इसका असर?

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि: 9 दिनों का महत्व और महिषासुर मर्दिनी की कथा

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर घर पर कैसे करें घट स्थापना और दुर्गा पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

Solar Eclipse 2025: 2025 के आखिरी सूर्य ग्रहण पर करें ये उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

Bhavishya malika: पाकिस्तान और सऊदी अरब में NATO जैसा करार, क्या भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी होगी सच?

Shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी तिथि के श्राद्ध का महत्व, विधि, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

Masik Shivratri 2025: वैवाहिक जीवन में आ रही है बाधा, तो मासिक शिवरात्रि पर करें ये 5 प्रभावी उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 सितंबर, 2025)

अगला लेख