Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैशाख मास के प्रमुख तीज-त्योहार, व्रत-उपवास सहित जानिए शुभ मुहूर्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Teej festival of Vaishakh month
, सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (15:34 IST)
वैशाख माह 2022 (Vaishakh Mahina 2022): 17 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष का दूसरा माह वैशाख माह प्रारंभ हो गया है, जो 16 मई 2022 तक चलेगा। इस माह के व्रत, तिथि, तीज त्योहार, खास मुहूर्त आदि के बारे में जानिए।
 
 
1. 19 अप्रैल को अंगारकी चतुर्थी, संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
 
2. 21 अप्रैल षष्टी को गुरु तेग बहादुर जी की जयंती रहेगी। 
 
3. 23 अप्रैल को वैशाख कृष्ण की अष्टमी को कालाष्टमी का पर्व और व्रत रहेगा। इसी दिन गुरु अर्जुनदेव जी की जयंती भी रहेगी।
 
4. 24 अप्रैल को वैशाख कृष्ण अष्टमी-नवमी के दिन सत्य सांई बाबा का महाप्रयाण दिवस है।
 
5. 25 अप्रैल कृष्ण दशमी से पंचक प्रारंभ होगा 
 
6. 26 अप्रैल कृष्ण एकादशी के दिन वरुथिनी एकादशी के व्रत रखा जाएगा और इसी दिन वल्लभाचार्य जयंती भी रहेगी।
 
7. 27 अप्रैल द्वादशी के दिन  को संत सेन जी की जयंती रहेगी। 
 
8. 28 अप्रैल त्रयोदशी के दिन प्रदोष का व्रत रखा जाएगा।
 
9. 29 अप्रैल चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि रहेगी। इसी दिन शबे कद्र की रात भी रहेगी। जुमातुल विदा। पंचक समाप्त।
 
10. 30 अप्रैल को स्नान दान और श्राद्ध की अमावस्या रहेगी। इसी दिन ग्राम जयंती, सतुबाई अमावस्या भी रहेगी। इसी दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।
webdunia
11. 2 मई को दूज के दिन चंद्र दर्शन होगा और इसी दिन सोमवार का व्रत रखा जाएगा।
 
12. 3 मई शुक्ल पक्ष तृतीया में रमज़ान, मातंगी जयंती, अक्षय तृतीय, रोहिणी व्रत और परशुराम जयंती रहेगी।
 
13. 4 मई को वरद चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
 
14. 6 मई को सूरदासजी की जयंती रहेगी।
 
15. 8 मई को गंगा सप्तमी रहेगी।
 
16. 9 मई को बगलामुखी जयंती रहेगी। मासिक अष्टमी यानी दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगी।
 
17. 10 मई को सीता नवमी रहेगी।
 
18. 12 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी रहेगी।
 
19. 13 मई को परशुराम द्वादशी और प्रदोष व्रत रहेगा।
 
20. 14 मई को नृसिंह जयंती रहेगी।
 
21. 15 मई को वृषभ संक्रांति, सत्य व्रत, सत्यव्रत, कूर्म जयंती और पूर्णिमा व्रत रहेगा।
 
22. 16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा रहेगी यानी गौतम बुद्ध की जयंती रहेगी।


वैशाख माह के मुहूर्त : ( Vaishakh maas 2022 shubh muhurat) :
 
विवाह के लिए मुहूर्त : 17 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 27 अप्रैल, 02 मई, 03 मई, 09 मई, 10 मई, 11 मई, 12 मई और 15 मई विवाह के लिए सबसे शुभ दिनांक हैं।
 
नामकरण के लिए मुहूर्त : 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 28 अप्रैल, 3 मई, 4 मई, 5 मई, 8 मई, 12 मई और 13 मई नामकरण के लिए शुभ दिन हैं। 
 
मुंडन संस्कार : 20 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, 4 मई, 6 मई, 13 मई और 14 मई मुंडन के लिए शुभ दिन है।
 
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त : 21 अप्रैल, 26 अप्रैल, 6 मई, 7 मई, 10 मई, 11 मई और 15 मई को प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
 
गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त : 
02 मई सोमवार के दिन 12:33 एएम से अगले दिन 05:40 एएम तक।
11 मई बुधवार के दिन 07:28 पीएम से अगले दिन 05:33 एएम तक।
12 मई गुरुवार के दिन 05:32 एएम से 06:53 पीएम तक।
13 मई शुक्रवार के दिन 06:49 पीएम से अगले दिन 05:31 एएम तक।
14 मई शनिवार के दिन 05:31 एएम से 03:24 पीएम तक।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय तृतीया के उपाय : कब है आखा तीज, जानिए क्या करें इस दिन