Dharma Sangrah

Mahesh navami 2024: महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?

WD Feature Desk
गुरुवार, 13 जून 2024 (15:06 IST)
Mahesh navam 2024
Mahesh Navami 2024: प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व खासकर माहेश्वरी समाज को लोग विशेष रूप से मनाते हैं। इस बार 15 जून 2024 शनिवार को महेश नवमी का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव के विभिन्न पवित्र नामों में से एक नाम महेश है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष पूजन किया जाता हैं। आओ जानते हैं कि महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?
ALSO READ: Mahesh navami katha : महेश नवमी की पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, युधिष्टिर सम्वत 9 ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के दिन भगवान महेश तथा आदिशक्ति माता पार्वती ने ऋषियों के श्राप के कारण पत्थर में परिवर्तित हो चुके 72 क्षत्रियों को शापमुक्त कर और पुनर्जीवन प्रदान करते हुए कहा था कि आज से तुम्हारे वंशपर हमारी छाप रहेगी, तुम माहेश्वरी कहलाओगे।
 
भगवान महेश एवं माता पार्वती के अनुग्रह से उन क्षत्रियों को पुनर्जीवन मिला तथा इस तरह से माहेश्वरी समाज का जन्म हुआ। इसीलिए भगवान महेश एवं माता पार्वती को माहेश्वरी समाज का संस्थापक माना जाता है।
ALSO READ: महेश नवमी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
इस दिन को माहेश्वरी समाज में माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिन के रुप में मनाते हैं और इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा चल समारोह निकाला जाता है। शिवजी के भक्त इस दिन महेश वन्दना का गायन करते हैं। इसी के साथ ही शिव मन्दिरों में भगवान महेशजी की महाआरती का आयोजन किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

05 December Birthday: आपको 5 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

योगी आदित्यनाथ कब बन सकते हैं भारत के प्रधानमंत्री, जानिए लाल किताब ज्योतिष का सटीक विश्लेषण

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 दिसंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Malmas 2025: 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा 'मलमास', एक महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Lal Kitab Makar rashi upay 2026: मकर राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु देगा दुख

अगला लेख