अस्त होते सूर्य की आराधना

लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

Webdunia
ND

पूर्वोत्तर भारत के छठ महोत्सव में शुक्रवार को खरना कार्यक्रम में महिलाओं ने दिन भर निर्जल व्रत रखा। पूजा स्थल पर मिट्टी तथा ईंट के चूल्हे बनाकर मिट्टी के पात्र में गुड़ और चावल की खीर और रोटी बनाई गई। इसके बाद हवन-पूजन के बाद केले के पत्ते पर भोजन किया गया।

शनिवार को महिलाएँ निर्जल उपवास रखकर शाम को नदी अथवा कुंड में खड़े होकर बाँस के सूप में ठेकुआ, मौसमी फल तथा अन्य प्रसाद सामग्री रखकर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगी। रात भर भजन-कीर्तन के बाद रविवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसके बाद श्रद्धालु अदरक व गुड़ से उपवास खोलेंगे।

ND
भगवान भास्कर की आराधना :- छठ के दिन सूर्य-पूजन तथा पंचगव्य प्राशन का विशेष महत्व है। इस व्रत की पूजन सामग्री में कनेर के लाल पुष्प, गुलाल, दीप तथा लाल वस्त्र विशेष फलदायक है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य भगवान की आराधना से नेत्र रोग तथा कई प्रकार के चर्म रोग दूर हो जाते हैं। इस दिन व्रत करने वाले को नमक नहीं खाना चाहिए। लाल चंदन अथवा केसर से सूर्यनारायण की प्रतिमा बनाकर वैदिक मंत्रों से गंध, पुष्प और अक्षत से मूर्ति में भगवान भास्कर का आह्वान कर पूजा करनी चाहिए।

सूर्य-आराधना की थी कुंती ने :- महाभारत काल में कुंती द्वारा सूर्य उपासना की गई थी। मान्यता है कि छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं। अतः इन्हें प्रसन्न करने तथा जीवन के अत्यंत महत्वपूर्ण अवयवों जल एवं सूर्य के महत्व को दर्शाने के लिए छठ पर्व मनाया जाता है। कई पुरुष भी इस पूजन में शरीक होते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जो लोग मन्नत माँगते हैं तथा जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है वे छठ पूजा में लोट लगाते हुए आते हैं।

छठ पर्व के इस अवसर पर भक्ति गीतों का गायन किया जाता है।

- छठी मइया घटिया कादो कीचड़, केहू देओ न बहार....

- छठी मइया घटिया कदम गछिया....

- गंगाजी के झिलमिल पनिया नइया खेवेला मझधार.....

- उगे के उगलीं सूरजमल, काहे गइनी भितराय.....

- केरवा जे फरेला घवद से ओपर सुगा मेरराए....

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

इस करवा चौथ पार्टनर के साथ प्लान करें एक रोमांटिक टूर पैकेज, साथ बिताइए रोमांटिक समय

दिवाली के पहले 2 शुभ योगों से युक्त गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें 08 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

Navratri Sashti devi maa katyayani: शारदीय नवरात्रि की षष्ठी की देवी कात्यायिनी की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त

08 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन