गणगौर उत्सव मस्ती का पर्व

Webdunia
ND
गणगौर की स्थापना होली के दिन की जाती है। इसके बाद अठारह दिनों तक रोज सुबह-शाम इसे पूजा जाता है। इसमें माहेश्वरी व मारवाड़ी समुदाय की कुँवारी लड़कियों व नई-नवेली दुल्हनों के लिए हर रोज ही किसी उत्सव से कम नहीं है। अच्छे पति की कामना से गणगौर तैयार कर रोज पूजा करने का सिलसिला होली के दिन से ही शुरू हो गया है।

पहले महिलाएँ व युवतियाँ घर पर ही मिट्टी से गणगौर की मूर्ति गढ़ती थीं, लेकिन अब मार्केट में रेडीमेड गणगौर मिलने लगे हैं।

ND
गणगौर रखने वाली लड़कियों के घर में एक उत्सव का माहौल बन जाता है। इस दौरान गाना, बजाना, नाच होता है। गणगौर उत्सव मस्ती का पर्व है। गेहूँ के ज्वारे के साथ इसर, गणेशजी की पूजा करते हैं। इनको रोजाना गीत गाकर भोग लगाते हैं और पानी पिलाते हैं। 16 श्रृंगार कर और बिनोरा निकालती हैं।

अठारह दिनों तक गणगौर पूजने के बाद आखिरी दिन पक्की रसोई बनाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है। आखिरी दिन सुबह से ही घर में उत्सव सा माहौल रहता है। घर में पक्की रसोई के तौर पर खीर, पुड़ी, सीरा बनाकर उसे प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर गणगौर प्रतियोगिता भी रखी जाती है। इसमें युवतियाँ व महिलाएँ अपनी गणगौर पर सजाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं। इसके बाद मंदिर या गार्डन में इसे घुमाकर तालाब में विसर्जन किया जाता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

Durga ashtami Havan vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पर घर पर हवन करने की विधि और सामग्री

karva chauth samagri: करवा चौथ की सामग्री और सरल पूजा विधि

Shardiya navmi: शारदीय नवरात्रि की नवमी को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, कब है महानवमी, जानिए

इतने दुर्गुणों के बाद भी क्यों रावण को कहा जाता है महान

क्या है रावण के शव का रहस्य, क्या फिर से जीवित होगा रावण