हल षष्ठी पर माताएँ रखेंगी व्रत

संतान के लिए माताएँ रखेंगी व्रत

Webdunia
ND

पुत्र के लंबी उम्र की कामना को लेकर 30 अगस्त को माताएँ हल षष्ठी का व्रत रखेंगी। इस दिन माताएँ दिन भर व्रत रखकर शाम को प्रसाद के रूप में पसहर चावल खाकर व्रत की पारणा करेंगी। इस दिन खास तौर पर गाय के दूध, दही और घी के बजाए भैंस का दूध दही और घी आदि का उपयोग करेंगी।

हरेली, नागपंचमी, रक्षाबंधन और भोजली का पर्व मनाने के बाद हल षष्ठी की तैयारी शुरू हो गई है। 30 अगस्त को पड़ने वाले इस लोक पर्व के लिए बाजार में जहाँ पसहर चावल बिकने लगा है, वहीं भैस के दूध, दही और घी की डिमांड आने लगी है।

पं. ब्रम्हदत्त मिश्र के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म वर्षा ऋतु के भाद्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था। बलराम का सबसे प्रमुख अस्त्र हल और मूसल है। इसके अलावा हल को कृषिप्रधान भारत का प्राणतत्व माना गया है और कृषि से ही मानव जाति का कल्याण है। यही कारण है कि इस दिन माताएँ हल षष्ठी का व्रत रखती हैं।

इस दिन घर के आँगन में तालाब बनाकर, उसमे झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाते हैं। इस तालाब के चारों ओर आसपास की महिलाएँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हल षष्ठी की कथा सुनती हैं। इस दिन महिलाएँ हल से जुताई की गई जमीन का अन्न ग्रहण नहीं करतीं, वहीं गाय का दूध, दही और घी का प्रयोग भी वर्जित है।

ND
हल षष्ठी पूजन के बाद घर आकर पसहर चावल और मुनगे की भाजी के साथ सात अन्य प्रकार की भाजी ग्रहण कर व्रत की पारणा किया जाता है। इस भोजन में माताएँ भैंस के दही और घी का प्रयोग करती हैं। वहीं चाय भी भैंस के दूध से बनी हुई ग्रहण करती हैं।

हल षष्ठी पर्व मनाने में भैंस के दूध, दही और घी का विशेष महत्व है। हल षष्ठी में पसहर चावल की सबसे ज्यादा माँग रहती है, क्योंकि इस दिन माताएँ पसहर को प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करती हैं। इन दिनों पसहर चावल 40 रुपए से 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dussehra ke Upay: दशहरे पर करें रात में ये 5 अचूक उपाय और सभी समस्याओं से मुक्ति पाएं

Navratri Special : उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपे हैं अनोखे चुम्बकीय रहस्य, वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए हैं कारण

Navratri 2024: कौन से हैं माता के सोलह श्रृंगार, जानिए हर श्रृंगार का क्या है महत्व

Diwali date 2024: विभिन्न पंचांग, पंडित और ज्योतिषी क्या कहते हैं दिवाली की तारीख 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 को लेकर?

Shardiya navratri Sandhi puja: शारदीय नवरात्रि में संधि पूजा कब होगी, क्या है इसका महत्व, मुहूर्त और समय

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Panchang 2024: साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें 07 से 13 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त

विजयादशमी पर सोना पत्ती क्यों बांटी जाती है? जानें इस अनोखी परंपरा का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 06 अक्टूबर का राशिफल, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि

Navratri chaturthi devi Kushmanda: शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी की देवी कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त

06 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन