Hanuman Chalisa

चित्रकार सैयद हैदर रजा : प्रोफाइल

Webdunia
रंग और कूची से चित्रकला के विश्व कैनवास पर भारतीय अवधारणाओं और आइकनोग्राफी को शोहरत की बुलंदी पर पहुंचाने और आधुनिक चित्रकला की विशाल विरासत खड़ी करने वाले भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा का लंबी बीमारी के बाद 23 जुलाई 2016 को निधन हो गया। वे 94 साल के थे। अपनी अमूर्त कलाकृतियों के माध्यम से ‘बिंदु’, ‘पुरुष-प्रकृति’ और ‘नारी’ जैसी अवधारणों को कैनवास पर उकेरने वाले रजा बीसवीं सदी के नवाजे एक महान किन्वदंती थे।’
प्रारंभिक जीवन
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बवारिया में 1922 में जन्मे रजा ने 12 साल की छोटी- सी उम्र में अपने हाथ में कूची थाम ली थी। हाईस्कूल से निकलने के बाद उन्होंने कला की दुनिया अपनाने का फैसला किया। लिहाजा, उन्होंने 1943 में नागपुर स्कूल ऑफ आर्ट में दाखिला लिया। 1939 से 1943 तक उन्होंने यहां चित्रकला की तालीम ली। अपनी तालीम को आगे बढ़ाते हुए रजा 1943 में मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट पहुंचे। मुंबई के बाद रजा 1950 में पेरिस गए जहां उन्होंने 1953 तक तालीम हासिल की।
 
पुरस्कार और सम्मान 
वर्ष 1981 में पदमश्री और ललित कला अकादमी के फैलोशिप, 2007 में पद्मभूषण और 2013 में पद्म विभूषण से नवाजे गए रजा ने यूरोप के विभिन्न देशों का भ्रमण किया। इस बीच फ्रांस उनका आशियाना बना रहा जहां उन्होंने अपनी कला यात्रा के छ: दशक गुजारे। 
 
 
रजा 1950 में फ्रांस सरकार की स्कालरशिप पर पेरिस गए। वहां उन्होंने अपना स्टड्रियो स्थापित किया और फ्रांसीसी नागरिक जेनिन से शादी की। 2002 में जेनिन का निधन हो गया। उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा फ्रांस में गुजारा, लेकिन कभी अपनी भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी। वे पत्रों के माध्यम से अपने समकालीनों के साथ लगातार संपर्क में रहे। वे 2011 में भारत लौट आए। रजा बचपन से ही प्रकृति से प्रभावित थे। उनकी कलाकृतियां उन बिंबों के इर्दगिर्द घूमती हैं जिन्हें हजारों साल के दौरान आदिवासी चित्रकारों से लेकर भारतीय दार्शनिकों ने तलाशा, तराशा और संवारा।
 
करोड़ों में बिकी कलाकृतियां
रजा ने एमएफ हुसैन, एफएन सूजा, केएच आरा, एचए गाडे, एसके बकरे और अन्य के साथ मिलकर बंबई प्रगतिशील कलाकार समूह (बंबई प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप) का गठन किया। वर्ष 2010 में क्रिस्टीज में नीलामी में रजा की ऐतिहासिक कृति ‘सौराष्ट्र’ 16.42 करोड़ रुपए में बिकी थी। 2014 में उनकी एक अन्य कृति 18.42 करोड़ रुपए में बिकी। 
Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख