न्यायाधीश रंजन गोगोई : प्रोफाइल

Webdunia
रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को असम के डिब्रूगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम केशव गोगोई और मां का नाम शांति देवी है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई पूरी की। जस्टिस गोगोई के पिता केशव गोगोई एक समाजसेवी थे और धीरे-धीरे वे राजनीति में आ गए। वे पहली बार जनता पार्टी से 1978 में विधायक चुने गए। 1982 में वे दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने।


28 फरवरी 2001 को रंजन गोगोई गुवाहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किए गए थे। 2010 में उनका ट्रांसफर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कर दिया गया। 12 फरवरी 20111 को उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश चुना गया। 23 अप्रैल 2013 में उन्हें सुप्रीमकोर्ट में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 न्यायाधीशों में रंजन गोगोई भी थे, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए। उन्होंने उस समय कहा था, स्वतंत्र न्यायाधीश और शोर मचाने वाले पत्रकार लोकतंत्र के पहले रक्षक हैं। रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के उन ग्यारह जजों में से हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया, जिसके मुताबिक उनके पास एक भी कार नहीं है।

जस्टिस गोगोई भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका कार्यकाल 17 नवंबर 2019 को समाप्त होगा। वे पहले चीफ जस्टिस होंगे, जिनका संबंध पूर्वोत्तर भारत से होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट, सब लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश से 2 सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापता

इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, मथुरा शाही ईदगाह को विवादित ढांचा मानने से इनकार

LIVE : इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, मथुरा शाही ईदगाह को विवादित ढांच मानने से इनकार

केरल में निपाह के 2 संदिग्ध मामलों के बाद 3 जिलों में अलर्ट जारी, 26 विशेष टीमें बनाईं

अगला लेख