Hanuman Chalisa

बच्चों के एग्जाम में पेरेंट्‍स यूं करवाएं तैयारी

WD
शुक्रवार, 5 सितम्बर 2014 (12:57 IST)
सभी स्कूलों में अब पहले टर्म के एग्जाम होने का समय हो गया है और बच्चे पढाई में भी लग गये होंगे लेकिन बच्चे इन दिनों दबाव और तनाव में भी रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करें ताकि उनकी परेशानी काफी हद तक दूर की जा सके। ऐसे समय में बच्चों पर खास ध्यान देने की जरुरत है ताकि उनका मनोबल बना रहे और वह एग्जाम में बेहतर मार्क्स ला सकें।  
 
बच्चों के मनोबल बढा़एं  : पेरेंट्स को अपने बच्चो की पढ़ाई को लेकर अक्सर परेशान रहते है और जब भी एग्जाम का समय आता है तो बच्चों के साथ उनकी भी चिंता और बेचैनी बढ़ जाती है। वहीं ऐसे में बच्चो में एग्जाम के डर से भूख और नींद कम होने लगती है। हालाँकि पेरेंट्स को अपने बच्चों का हौसला बढ़ाना चाहिए कि वह हर समय उनके साथ हैं लेकिन इसके अलावा कुछ बातों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। जिसमें सबसे जरूरी बार-बार प्रश्नपत्र पर चर्चा और उनके मार्क्स को लेकर बातें करने से बचना चाहिए। इससे बच्चों का मनोबल कम होता है और वह अपने में विश्वास महसूस नहीं करते हैं।
 
समय नियोजन से करवाएं पढ़ाई : बच्चो को अपने एग्जाम के स्ट्रेस को कम करने के लिए अपने पेरेंट्स की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आप उन्हें अपनी पढ़ाई से सम्बंधित बातों में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इन बातों को अपनाकर अपनी परेशानी काम कर सकते हैं।
 
- अपने पेरेंट्स से स्कूल की प्रोब्लेम्स डिस्कस करना चाहिए और हर समस्या से उन्हें अवगत करायें।
- ऐसे लक्ष्य न बनायें जो अवास्तविक हो बजाय इसके आप छोटे टारगेट बनाकर रोज तय सीमा में पढ़ाई करें।
-  अपने साथियो के साथ प्रतियोगिता के दबाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने साथियों की सलाह में फर्क करना सीखें और उनकी किसी गलत मंशा में न आयें। 
- अपने पढ़ाई में किये गए अच्छे काम के लिए खुश और गर्व महसूस करें क्योंकि आखिर में आपको खुद को जज करना है और आप ही अपने लिए जवाबदार हैं।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?