Paris Olympics : पहलवान रीतिका हुड्डा से पदक की उम्मीद, अदिति अशोक और दीक्षा पर भी नजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 अगस्त 2024 (07:38 IST)
India in Paris Olympics : कुश्ती में पहलवान अमन सेहरावत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद आज पेरिस ओलंपिक में देश को पहलवान रीतिका हुड्‍डा से भी पदक की उम्मीद है। भारत पेरिस ओलंपिक में शनिवार को यहां 15वें दिन की प्रतियोगिताओं में भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है :
 
गोल्फ : महिलाओं का व्यक्तिगत फाइनल : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे से
 
कुश्ती : महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टरफाइनल : रीतिका हुड्डा बनाम बर्नाडेट नागी (हंगरी) - दोपहर 2.51 बजे से।
 
उल्लेखनीय है कि भारत को पेरिस ओलंपिक में 6 पदक मिल चुके हैं। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक है। भारत को भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत दिलाया। जबकि शूटिंग में देश को 3, हॉकी और कुश्ती में 1-1 पदक प्राप्त हुए। विनेश के पदक पर CAS का फैसला आज आने की उम्मीद है।

अमेरिका 33 गोल्ड समेत 111 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर है। चीन 33 स्वर्ण समेत 83 पदक जीतकर दूसरे नंबर पर है। भारत कुल 6 पदकों के साथ 69वें स्थान पर है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

पैरालंपिक पदक विजेताओं का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत

टेस्ट में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर ऋषभ पंत, पूर्व कप्तान का दावा

खाओ मां कसम...नवदीप ने गोल्ड जीतने के बाद अपने कोच से हुई मजेदार बातचीत का खुलासा किया [VIDEO]

लगातार 5 छक्के खाने के बाद ताने सुनने वाले यश को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने से परिवार गौरवान्वित

AFG vs NZ : हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे...नोएडा में सुविधाओं का बुरा हाल, अफगानिस्तान के खिलाड़ी नाराज

अगला लेख