Festival Posters

रक्षा मंत्री राजनाथ भी प्रज्ञा ठाकुर से नाराज, संसद में दिया बड़ा बयान

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (11:39 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए एक विवादित बयान को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के हंगामे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की वह और उनकी पार्टी निंदा करते हैं।

ALSO READ: प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रज्ञा के विवादित बयान का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सदन इस तरह के बयानों की अनुमति कैसे दे सकता है।
 
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ऐसी स्थिति में इस पर सदन के भीतर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

ALSO READ: प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ा बयान, रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाया
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं, उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं।
 
उल्लेखनीय है कि एसपीजी बिल पर बहस के दौरान बुधवार को लोकसभा में उस समय सनसनी फैल गई जब भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि प्रज्ञा के इस बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से निकाल दिया गया।
 
बहस के दौरान डीएमके सांसद ए राजा ने गोडसे के नाम लिया, इस पर प्रज्ञा ने कहा था कि आप एक देशभक्त का नाम नहीं ले सकते।
 
प्रज्ञा ने यूनियन कार्बाइड के सीईओ एंडरसन का जिक्र करते हुए कहा था कि 1984 के भोपाल गैस कांड में हजारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक विदेशी आता है और हजारों लोगों को मारता है। कई लोग आज भी उस पीड़ा से गुजर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने उसे भगाने में मदद की थी। दरअसल, यह आतंकवाद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गाजा में इसराइल ने की भीषण बमबारी, 7 बच्चों समेत 70 लोगों की मौत, युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

ईंट-भट्ठे पर हुआ प्यार, 5 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 2 पोतों की दादी

बंगाल में भारी बारिश से तबाही, कई मार्गों पर भूस्खलन, 17 लोगों की मौत, दार्जिलिंग में पुल ढहा

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर SC में होगी सुनवाई, जोधपुर जेल से आई यह भावुक अपील

Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा आज

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले किसका पलड़ा भारी, युवा-महिला वोटर्स होंगे गेमचेंजर

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 2 वाहन चोर गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, 243 सीटों पर होगा चुनाव

जयपुर के बड़े सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल के ICU में भीषण आग, 8 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

अगला लेख