Hanuman Chalisa

कश्मीर में आफत की बारिश... (देखें फोटो)

Webdunia
गुरुवार, 4 सितम्बर 2014 (18:58 IST)
-सुरेश डुग्गर
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कई इलाके डूब गए हैं। कई क्षेत्रों में लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पलायन कर गए हैं। वहीं श्रीनगर के बजरुल्ला इलाके के करीब तीन हजार निवासियों ने दूधगंगा नदी में आई बाढ़ के पानी से खुद को और अपने घरों को बचाने के लिए चंदा करके जेसीबी किराये पर मंगाई।
 
कश्मीर घाटी में हुई भारी वर्ष के चलते नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है और दूधगंगा में पानी भयानक तरीके से तेजी से बढ़ रहा है। प्रायद्वीप के आकार का पुराना बजरुल्ला इलाका दो तरफ से जलस्रोतों से घिरा हुआ है। यहां के निवासियों ने पानी को घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को संदेश भेजा।
 
यह दृश्य श्रीनगर के बेमिना इलाके का है, जहां सड़कों पर नदी की शक्ल में पानी बह रहा है। साथ चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

 
स्थानीय निवासी मोहम्मद यूसुफ मीर ने दावा करते हुए कहा कि हमें जिला प्रशासन के साथ ही बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की ओर से मदद का भरोसा दिया गया था, लेकिन नदी में पानी तटों से ऊपर बहना शुरू होने से पहले कोई भी नहीं आया। मीर ने कहा कि सभी सरकारी अधिकारियों को केवल यह करना था कि वे जेसीबी भेज देते ताकि दूध गंगा का तटबंध तोड़ा जा सकता, जिससे नदी का अतिरिक्त पानी बाढ़ क्षेत्र में चला जाता। श्रीनगर के उपायुक्त फारूक अहमद शाह ने स्वीकार किया कि स्थानीय निवासियों ने जेसीबी का इंतजाम किया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि प्रशासिनक मदद भेजी जा रही थी।

यह दृश्य श्रीनगर के पुराने इलाके का है, जहां कार लबालब भरी सड़क के पानी में डूबी दिख रही है। बाजार सुनसान दिखाई पड़ रहा है। 

कहां है लाल चौक : यह फोटो श्रीनगर के लालचौक का है, जो एक तालाब में बदल गया है। 

कुलगाम स्थित न्यूच ब्रिज पर लोग छाता लगाए नदी के बढ़ते जल स्तर को देख रहे हैं। 

मेंहंदी ब्रिज अनंतनाग, जहां ब्रिज कहीं नजर ही नहीं आ रहा है। दिख रहा है चारों ओर पानी ही पानी।

श्रीनगर में जैमकैश व्हीलकलऐड के सामने का है यह दृश्य, जहां पानी में डूबी कारें एक दूसरे से गुत्थगुत्था होती दिखाई दे रही हैं। 

मागाम बडगाम में भी चारों ओर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। पानी के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। 

श्रीनगर का एक इलाका जहां एक महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए स्कूल या घर की ओर बढ़ रही है। 

फतह कदल (श्रीनगर) झेलम नदी बरसाती पानी के साथ कुछ इस तरह दिखाई दे रही है। 

 

बारामुल्ला पट्‍टन में घर के आसपास पानी इस कदर भर गया है कि लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं।

श्रीनगर में जीरो ब्रिज से झेलम नदी का विराट रूप कुछ इस तरह दिखाई दे रहा है। बादल भी अभी और बरसने को आतुर दिखाई दे रहे हैं।

गंदरबल में सिंध नदी का एक दृश्य। पहाड़ियां इस दृश्य को और खूबसूरत बना रही हैं। 

रैनवाड़ी छोपियां का एक दृश्य, जहां लोग बहते पानी को देख रहे हैं। 

मट्‍टन अनंतनाग का एक दृश्य, जहां लोग संभवत: पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

श्रीनगर शहर में झेलम नदी के आसपास का एक खूबसूरत दृश्य।
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे 2 जहाजों को क्यों रोका, IRGC का आया बयान, क्या फिर बढ़ने वाला है तनाव

बंदरिया ने मासूम को बनाया ‘कैदी’, 2 घंटे तक कब्जा, फिर हुआ चौंकाने वाला रेस्क्यू

बंगाल में CM योगी का तीखा हमला, बोले- 4 मई के बाद TMC गुंडों की उल्टी गिनती शुरू

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

Operation Sindoor : Pakistan ने दिल्ली पर दागी थी शाहीन मिसाइल, भारत की Barak 8 मिसाइल सिस्टम ने किया था ढेर, बड़ा खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

डिजिटल ट्रैकिंग से बदली यूपी शिक्षा व्यवस्था, 67 हजार स्कूल जुड़े स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से

पश्चिम बंगाल में शुरुआती घंटों में महिलाओं की बंपर वोटिंग, बड़ा सवाल महिला वोटर्स किसके साथ?

पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प

ईरान का नया 'डिजिटल वार' प्लान? हार्मुज में इंटरनेट केबल पर मंडराया संकट

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने भारत सरकार से चर्चा जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव