shiv chalisa

बारिश से मुंबई हुई तरबतर, तस्वीरों में मुंबई का हाल

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2015 (13:19 IST)
लगभग एक माह तक चले सूखे के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुई बारिश ने बेहद गर्म मौसम से लोगों को राहत दिलाई है।

मंगलवार को मुंबई में गोरेगांव में भारी बारिश के दौरान वेस्टर्न हाईवे पर पानी भर गया।
हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है और इस वजह से मध्य एवं पश्चिमी लाइनों पर उपनगरीय रेल सेवाएं भी मंगलवार को प्रभावित रहीं।
मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश से सायन कुर्ला स्टेशन पर सेंट्रल लाइन पर पटरियां पानी में डूब गईं।

अगले पन्नों पर देखें बारिश से मुंबई का हाल

पश्चिमी रेलवे की कई एक्सप्रेस ट्रेनें जलभराव के कारण रद्द कर दी गईं जबकि मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित कर दी गईं। 
मंगलवार को मुंबई में गोरेगांव में बारिश के दौरान वेस्टर्न हाईवे पर पानी भरने से यातायात जाम हो गया। 
शीव और कुर्ला के बीच पटरियों के जलमग्न हो जाने के बाद कुर्ला और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के बीच की 10 रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार शाम से हो रही भारी बारिश के कारण ठाणे के पड़ोसी जिले पालघर में मंगलवार को स्कूल बंद रहे।
 
मंगलवार को मुंबई में दादर में भारी बारिश के दौरान सड़क बाढ़ आ गई।
पिछले 24 घंटे में दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में 15.8 मिमी बारिश हुई जबकि सांताक्रूज मौसम स्टेशन द्वारा 61 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के निदेशक वी के राजीव ने कहा, 'तटों से दूर हम अच्छे बादल देख रहे हैं और अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है।'

मंगलवार को मुंबई में दादर में भारी बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर गया। 
भारी बारिश के कारण सुबह से ही उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हैं। भारी बारिश और पालघर एवं बोईसर के बीच हुई टूट-फूट के कारण मुंबई के लिए रवाना होने वाली पश्चिमी रेलवे की पांच ट्रेनें मंगलवार को सुबह रद्द कर दी गईं।

बांद्रा स्टेशन पर ‘प्वाइंट फेल्योर’ की शिकायत पाए जाने पर पश्चिमी लाइन पर कई लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं और दो पटरियों पर सेवाएं बाधित रहीं। ये ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थीं।
सायन कुर्ला स्टेशन, सेंट्रल लाइन पर भरा पानी
पश्चिमी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गजानन महतपुरकर ने कहा कि सेवाओं की बहाली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

रद्द की गई ट्रेनें हैं-अहमदाबाद एक्सप्रेस, बांद्रा-सूरत इंटर सिटी एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल- पोरबंदर एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-वापी पैसेंजर ट्रेन।
मंगलवार को मुंबई के दादर में भारी बारिश के दौरान सड़क भरा पानी। 
मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ए के सिंह ने कहा, 'बारिश के कारण एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द नहीं की गई हैं। हालांकि हमारी उपनगरीय सेवाएं 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।'

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कुर्ला, शीव, ठाणे के पास पटरियों पर जलभराव की खबरें हैं, जिसके कारण उपनगरीय ट्रेनों की गति कम हो गई है।

बीएमसी के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जाम लगा है और बेस्ट की कुछ बसों के मार्ग बदले गए हैं। इनमें चेंबूर और माटुंगा के मार्ग शामिल हैं।

पालघर जिला कलेक्टर अभिजीत भानगर ने भारी बारिश को देखते हुए तालुका के स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी। पालघर जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की खबरें मिली हैं।
मंगलवार को मुंबई में दादर में भारी बारिश के दौरान सड़क पर जमा पानी। 

जिला मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को सुबह सात बजे तक कुल 445 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ठाणे जिले के भिवंडी और कल्याण टाउनशिप के इलाकों में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है।
मंगलवार को मुंबई में गोरेगांव में भारी बारिश के दौरान वेस्टर्न हाईवे पर भरा पानी।
(सभी चित्र : गिरीश श्रीवास्तव, मुंबई)
Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

AI Summit Protest: राहुल गांधी ने उदय भानु को बताया बब्बर शेर, भाजपा का पलटवार

राजकोट के जंगलेश्वर में 1100 से ज्यादा घरों पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई जारी

बंगाल में SIR पर Supreme Court का बड़ा फैसला, विरोध के बीच ममता को लगा झटका, कब आएगी अंतिम वोटर लिस्‍ट?

राहुल गांधी ने मोदी को फिर कहा कंप्रोमाइज पीएम, भोपाल में किसान महाचौपाल से आंदोलन का आगाज, CM मोहन का तंज, AI समिट में तमाशा के लिए देश से मांगें माफी