Dharma Sangrah

आशुतोष : प्रोफाइल

Webdunia
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व टीवी जर्नलिस्‍ट आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत जर्नलिज्‍म से की। आशुतोष भ्रष्‍टाचार के खिलाफ़ अन्‍ना हज़ारे की मुहिम पर पुस्‍तक भी लिख चुके हैं। वे केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चांदनी चौक क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

प्रारंभिक जीवन : आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व टीवी जर्नलिस्‍ट आशुतोष का जन्‍म 1965 में उत्‍तरप्रदेश के मिर्जापुर में हुआ। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्‍नातक करने के बाद उन्‍होंने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी दिल्‍ली से दर्शन शास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर की डिग्री हासिल की और इसके पश्‍चात सोवियत स्‍टडीज में एमफिल किया। उनके पिता आयकर विभाग के कर्मचारी थे।
 
करियर : अपने जर्नलिज्‍म करियर की शुरुआत उन्‍होंने 'आज तक' के एंकर के रूप में की, जहां उन्‍होंने लगभग 10 वर्षों तक काम किया। इसके बाद उन्‍होंने आईबीएन 7 और टीवी 18 समूह के लिए काम किया।
 
9 जनवरी 2014 को आम आदमी पार्टी में सम्‍मिलित होने के साथ आशुतोष ने राजनीति में पर्दापण किया। आशुतोष ने लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चांदनी चौक क्षेत्र से चुनाव लड़ा। आशुतोष 2012 में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ़ अन्‍ना हज़ारे की मुहिम पर पुस्‍तक भी लिख चुके हैं। 
 
आशुतोष के एक विवादित ब्‍लॉग के कारण बवाल मच गया था, जब उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद अपने ब्लॉग के जरिए संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल पर हो रहे हंगामे को गलत और बेवजह बताने की कोशिश की थी और उसमें गांधीजी तक का उल्‍लेख कर दिया था।

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख