Dharma Sangrah

चंद्रबाबू नायडू : प्रोफाइल

Webdunia
चंद्रबाबू नायडू ने युवावस्‍था में ही राजनीति के क्षेत्र में कदम रख दिया। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 'पुलिचेरला यूथ कांग्रेस' के प्रेसीडेंट के तौर पर हुई। चंद्रबाबू नायडू भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के नज़दीकी लोगों में से एक थे।
 
प्रारंभिक जीवन : चंद्रबाबू नायडू का जन्‍म 20 अप्रैल 1950 को चित्‍तूर जिले के नरवरीपल्‍ली गांव में हुआ। उन्‍होंने 9वीं कक्षा तक की शिक्षा चन्द्रगिरि शासकीय विद्यालय से प्राप्‍त कर उच्‍च शिक्षा के लिए तिरुपति का रुख किया और आगे चलकर श्री वेंकटेश्‍वर विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर किया।  
 
राजनीतिक जीवन : नायडू को पहली बार 1978 में कांग्रेस की ओर से टिकट मिला और इसके बाद वे मात्र 28 वर्ष की आयु में राज्‍यमंत्री बने। वे राज्‍य के तकनीकी शिक्षा और सिनेमेटोग्राफी मंत्री के पद पर आसीन हुए। इस दौरान उन्‍होंने तमिल फ़िल्‍मों के सुपरस्‍टार नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) की बेटी से विवाह किया, लि‍हाजा उनकी एनटीआर से काफी घनिष्‍ठता थी। 
 
कुछ समय बाद एनटीआर ने एक अलग पार्टी बनाने की घोषणा की जिसे तेलुगुदेशम पार्टी नाम दिया गया। एनटीआर ने नायडू के समक्ष तेदेपा में शामिल होने का प्रस्‍ताव रखा, लेकिन नायडू ने कांग्रेस की ओर से चंद्रगिरि क्षेत्र से चुनाव लड़ा। चुनावों में तेदेपा आश्‍चर्यजनक रूप से विजयी रही। यह पहली बार था जब आंध्रप्रदेश में कांग्रेस ने मात का स्‍वाद चखा। 
 
इस हार के बाद सन् 1983 में नायडू तेदेपा में शामिल हो गए। सन् 1985 में वे तेदेपा के सेक्रेटरी बने। नायडू के नेतृत्‍व में सन् 1996 के लोकसभा चुनाव में तेदेपा ने 42 में से 29 सीटें हासिल कीं और 1999 के विधानसभा चुनावों में 294 में से 185 सीटें हासिल कीं। 
 
2004 के विधानसभा चुनाव में तेदेपा को शिकस्‍त का सामना करना पड़ा और नायडू मुख्‍यमंत्री के पद से पदच्‍युत हो गए। सन् 2009 के लोकसभा चुनावों में तेदेपा को दोबारा हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान पार्टी विधानसभा चुनावों में भी कुछ ख़ास नहीं कर पाई।
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख