Hanuman Chalisa

जेपी नड्डा : प्रोफाइल

Webdunia
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के 11वें अध्यक्ष बने जगतप्रकाश नड्डा को कद्दावर नेताओं में माना जाता है। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद नड्डा ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। जेपी नड्डा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और शाह की पसंद के तौर पर देखे जा रहे हैं।
 
जन्म और शिक्षा : ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और बीए की डिग्री पटना के कॉलेज से हासिल की है। एलएलबी की डिग्री इन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।
 
राजनीति : जेपी नड्डा ने राजनीति में शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। संगठन में उनका दशकों पुराना अनुभव, आरएसएस से उनकी नजदीकी और स्वच्छ छवि उनकी ताकत है।

नड्डा 1998 से लेकर 2003 तक हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 2008 से लेकर 2010 तक उन्होंने धूमल सरकार में मंत्री, कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

जेपी नड्डा अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद चुने गए। जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड के एक सदस्य भी रहे हैं, जो कि पार्टी का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राज्य संभालने के अलावा नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे।
 
उप्र में बनाई जीत की रणनीति : जेपी नड्डा 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे, जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी। भाजपा ने यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट में जंग का 14वां दिन: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, LPG अफवाहों पर मोदी की चेतावनी

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी कर फरमान ने तोड़े परिवार के अरमान, क्या बोले पिता

donald trump का 'सीक्रेट प्लान' आया सामने, तेल कीमतें बढ़ने से कैसे लाभ कमाएगा अमेरिका

MP के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र ने 'भावांतर' पर लगाई मुहर

अगला लेख