प्रयागराज में वाहनों के प्रवेश पर रोक हटाई जा रही : जिला मजिस्ट्रेट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (23:10 IST)
Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ मेले से श्रद्धालुओं की भीड़ की सुगम वापसी सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मांदड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रयागराज कमिश्नरेट से ‘डायवर्जन स्कीम’ (वाहनों के प्रवेश और निकास) हटाई जा रही है। 31 जनवरी, एक फरवरी और 4 फरवरी को किसी प्रकार वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। केवल 2 और 3 फरवरी (बसंत पंचमी स्नान पर्व) को ‘डायवर्जन स्कीम’ लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक अलग प्रक्रिया है। इस बारे में मेलाधिकारी और डीआईजी द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर एक समाचार तेजी से वायरल हो रहा है कि चार फरवरी तक प्रयागराज में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह समाचार पूरी तरह से निराधार है। प्रयागराज में वाहनों का प्रवेश (डायवर्जन स्कीम) मौनी अमावस्या को देखते हुए प्रतिबंधित किया गया था।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh 2025: 45 दिन चलेगा महाकुंभ, जानें शाही स्नान के अलावा कब कर सकते हैं स्नान, नोट कर लें डेट्स और शुभ मुहूर्त
मांदड़ ने कहा, आज 30 जनवरी को सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। पुलिस द्वारा ‘डायवर्जन स्कीम’ को हटाया जा रहा है और बैरिकेड हटाने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। 31 जनवरी, एक फरवरी और चार फरवरी को किसी प्रकार वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
ALSO READ: Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट
उन्होंने कहा, केवल दो और तीन फरवरी (बसंत पंचमी स्नान पर्व) को ‘डायवर्जन स्कीम’ लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक अलग प्रक्रिया है। इस बारे में मेलाधिकारी और डीआईजी द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बसंत पंचमी का दूसरा नाम क्या है? जानें कैसे मनाएं सरस्वती जयंती

gupt navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि में कौनसी साधना करना चाहिए?

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर लगाएं इन 5 चीजों का भोग?

जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर?

फरवरी 2025 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

माघ पूर्णिमा का स्नान है सबसे महत्वपूर्ण, जानिए गंगा नदी में क्यों लगाना चाहिए 5 डुबकी?

महाकुंभ में क्या है संगम नोज जहां हुआ भगदड़ का हादसा, क्यों है इतना महत्व

किसके पास होता है किसी भी अखाड़े के महामंडलेश्वर को हटाने का अधिकार, जानिए अखाड़ों के नियम

संगम और झूंसी में हालात बेकाबू थे, लेकिन सच कोई नहीं बता रहा, प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों देखी रिपोर्ट