कुंभ में योगी आदित्यनाथ को याद आया बचपन, आकाशवाणी पर सुनते थे रामचरितमानस

yogi adityanath
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (12:38 IST)
Prayagraj news in hindi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आकाशवाणी के एफएम चैनल कुंभवाणी (103.5 मेगाहर्ट्ज पर) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि बचपन में जब मेरी उम्र सात-आठ साल रही होगी, तब मैं आकाशवाणी पर रामचरितमानस का पाठ सुनता था।
 
उन्होंने कहा कि उस समय दूरदर्शन और अन्य चैनल नहीं थे। हर घर में रेडियो जरूर होता था। आज तो एफएम चैनल युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है और उनके स्मार्टफोन में भी वह सिग्नल पकड़ लेता है। यह कुंभवाणी उन करोड़ों लोगों तक महाकुंभ को पहुंचाएगा जो चाह कर भी यहां नहीं पहुंच पाते।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग किसी कारण से महाकुंभ में नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन तक हम प्रौद्योगिकी के माध्यम से पहुंचेंगे और महाकुंभ का सजीव प्रसारण उनके समक्ष कर पाएंगे।
 
 
उन्होंने कहा कि जो लोग एक संकीर्ण दृष्टि से सनातन धर्म को देखते हैं, साम्प्रदायिक मतभेद, भेदभाव या छुआछूत के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते हैं उन लोगों को आकर देखना चाहिए कि यहां पर ना पंथ का भेद है, ना जाति का भेद है, ना छुआछूत है, ना कोई लिंग का भेद है। उन्होंने कहा कि यहां सभी पंथ और संप्रदाय एक साथ एक ही जगह स्नान करते हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोविड महामारी आई थी और लॉकडाउन प्रारंभ हुआ था तब जैसे ही दूरदर्शन ने रामायण सीरियल दिखाना प्रारंभ किया तो दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ गई थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय

गुड़ी पड़वा 2025: खुशियों और उमंग से भरे इन गुड़ी पड़वा शायरी और संदेशों से बढ़ाएं त्योहार की रौनक

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

चैत्र नवरात्रि 2025: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर क्षेत्र में होगी विजय

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान