Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (22:15 IST)
Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली के एक व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त पोस्ट की जांच से पता चला कि इसे बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय खाम कस्बा निवासी साबिर हुसैन ने पोस्ट किया था। इस पोस्ट से हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं और हिन्दू धर्म के लोगों में काफी रोष है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद मीरगंज निवासी आरोपी साबिर हुसैन के विरुद्ध मीरगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (झूठी जानकारी, अफवाह फैलाना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था
सीओ के अनुसार, मीरगंज थाने के उप निरीक्षक यतेन्द्र कुमार ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट की जानकारी मिली है, जिसमें जिले के मीरगंज निवासी साबिर हुसैन पर महाकुंभा को लेकर फर्जी खबर प्रसारित करने का आरोप है।
ALSO READ: Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट
शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त पोस्ट की जांच से पता चला कि इसे बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय खाम कस्बा निवासी साबिर हुसैन ने पोस्ट किया था। पुलिस के अनुसार इस पोस्ट से हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं और हिन्दू धर्म के लोगों में काफी रोष है। सीओ ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

हनुमान जी के पान के बीड़े में क्या क्या होता है, क्यों करते हैं बीड़ा अर्पित?

मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा

महावीर जयंती 2025 शुभकामनाएं: अपने प्रियजनों को भेजें ये सुंदर और प्रेरणादायक विशेज

मंगल के राशि परिवर्तन से क्या होगा देश और दुनिया का हाल

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान