आप की अदालत में ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री को क्यों कहा चुप रहने के लिए, बाबा रामदेव को भी सुनाई खरी-खरी

WD Feature Desk
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (13:44 IST)
Mamta Kulkarni Targets Pandit Dhirendra Shastri: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आप की अदालत में बतौर मेहमान पहुंची थी। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के लिए एक स्टेटमेंट दिया है। असल में यह विवाद ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने को लेकर शुरू हुआ। आप की अदालत में उनसे इसी विवाद से जुड़ कुछ सवाल किए गए। शो पर ममता ने खुद को साधक बताया और अपनी 23 साल की कठोर साधना का खुलासा किया। इस शो पर उन्होंने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। आइये जानते हैं क्या कुछ कहा ममता ने ।

विवाद की शुरुआत
ममता कुलकर्णी को जब किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया तो इस पर कई धार्मिक हस्तियों ने सवाल उठाए। बाबा रामदेव ने भी इस पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि किसी को एक दिन में संत की उपाधि नहीं मिलती है। इसके लिए सालों की कठोर तपस्या की आवश्यकता होती है।

बाबा रामदेव के लिए क्या कहा ममता ने 
ममता कुलकर्णी ने बाबा रामदेव के विरोध को लेकर किए गए सवाल पर कहा, “अब मैं क्या बोलूं बाबा रामदेव को. उनको महाकाल और महाकाली का डर होना चाहिए. मैं उनको उनके ऊपर छोड़ती हूं.”

बागेश्वर धाम का विरोध
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने  ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी तरह के बाहरी प्रभाव में आकर किसी को भी महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। यह पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या साध्वी का भाव हो।

ममता कुलकर्णी का जवाब
ममता कुलकर्णी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने 23 साल तक तपस्या की है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से कहा, "जितनी उनकी उम्र है उतनी मैंने तपस्या की है। मैं धीरेंद्र शास्त्री से बस इतना कहना चाहती हूं कि अपने गुरु से पूछिए कि मैं कौन हूं और चुपचाप बैठ जाइए।"

ALSO READ: कौन हैं किन्नर अखाड़े का गठन करने वाले अजय दास, ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को क्या कहकर हटाया
अन्य आरोप और जवाब
ममता कुलकर्णी पर यह भी आरोप लगा था कि उन्होंने महामंडलेश्वर का पद खरीद लिया है। इस पर ममता ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल 2 लाख रुपये गुरु दक्षिणा दिए हैं। 

ममता कुलकर्णी एक बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं और हाल ही में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। तभी से विवाद की शुरुआत हुई। हिन्दू धर्म के कई बड़े नामों ने इस बात का कड़ा विरोध किया था। इसके बाद उन्हें और महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को पद से हटाए जाने के दावे किए गए थे।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी ने चुकाया अपनी माता अंजनी का कर्ज, कथा जानकर हैरान रह जाएंगे

महाकुंभ में स्नान के साथ करें इन पवित्र मंत्रों का जाप, मिलेगा पुण्य का पूरा लाभ

किसके पास होता है किसी भी अखाड़े के महामंडलेश्वर को हटाने का अधिकार, जानिए अखाड़ों के नियम

gupt navratri: गुप्त नवरात्रि की 3 देवियों की पूजा से मिलेगा खास आशीर्वाद

नर्मदा जयंती कब है, जानिए माता की पूजा का शुभ मुहूर्त और नदी का महत्व

सभी देखें

नवीनतम

आप की अदालत में ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री को क्यों कहा चुप रहने के लिए, बाबा रामदेव को भी सुनाई खरी-खरी

Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग

नैपी हैं धीरेंद्र शास्त्री, जितनी उनकी उम्र उतने साल मैंने तपस्या की है, ममता कुलकर्णी भड़कीं

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बोलीं, ममता कुलकर्णी हमारी महामंडलेश्वर हैं और रहेंगी, ममता बोली मैं वर्जिन हूं

वसंत पंचमी स्नान से पहले एक्शन में CM योगी, अमृत स्नान के लिए कैसी है महाकुंभ में तैयारी?