Hanuman Chalisa

भाजपा आज कर सकती है पंजाब और गोवा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (08:18 IST)
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों के वास्ते पार्टी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार रात बैठक की और आज गुरुवार को उनके नामों की घोषणा होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत शीर्ष पार्टी नेताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया। इन दोनों राज्यों में चार फरवरी को एक ही चरण में चुनाव हैं।
 
भाजपा पंजाब में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी सीटों उसके वरिष्ठ सहयोगी शिरोमणि अकाली दल चुनाव लड़ेंगे। राज्य विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं।
 
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटें कुछ सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती हैं।
 
बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि कुछ सीटों के लिए और परामर्श की जरूरत थी जिससे इन दोनों राज्यों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी हुई।
 
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 15 जनवरी को बैठक कर सकती है।
 
राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चार फरवरी और आठ मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में मतगणना 11 मार्च को होगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

आकांक्षा योजना में भ्रष्टाचार एवं आदिवासी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में धरना

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

अगला लेख