Hanuman Chalisa

Exit poll : पंजाब में अकाली दल-भाजपा का सूपड़ा साफ

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2017 (23:20 IST)
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और 
आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।
11 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक पिछले 10 साल से 
 
पंजाब की सत्ता पर काबिज अकाली दल-भाजपा गठबंधन दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सकेगा। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।
 
पांच राज्यों के एक्जिट पोल रुझान

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को 62-71 जबकि ‘आप’ को 42-51 सीटें दी गई हैं, 
 
जबकि इंडिया टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 41-49 और ‘आप’ को 59-67 सीटें हासिल करते दिखाया है। इंडिया न्यूज-एमआरसी और न्यूज 24-चाणक्य ने कांग्रेस को 55 और ‘आप’को 54 सीटें मिलने का पूर्वानुमान 
व्यक्त किया है।
 
Exit poll : यूपी में खत्म हो सकता है भाजपा का वनवास
सभी एग्जिट पोलों में दिखाया गया कि अकाली दल-भाजपा के गठबंधन को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। बहरहाल, एग्जिट पोल के नतीजों से बेपरवाह अकाली दल-भाजपा गठबंधन ‘2012 की तरह’ चुनाव सर्वेक्षण  करने वाली एजेंसियों को धता बताने को लेकर आश्वस्त है।

पंजाब के मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन  72 सीटें जीतेगा। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पार्टी को 65 सीटें मिलेंगी और ‘आप’ ने करीब 100 सीटें जीतने का भरोसा जताया। पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और 78.60 फीसदी मतदान हुआ था । 2012 के विधानसभा चुनावों में राज्य में 78.57 फीसदी मतदान हुआ था।
Exit poll : गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
Exit poll : मणिपुर में बन सकती है भाजपा सरकार
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

अगला लेख