पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

Webdunia
नई दिल्ली। कांग्रेस ने चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को शेष तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
 
इंदरबीर सिंह बोलारिया अमृतसर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मंजू बंसल मनसा से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। कांग्रेस ने एक बयान में बताया कि लुधियाना पूर्व से संजय तलवार को टिकट दिया गया है। इन तीनों नामों के साथ ही पार्टी ने राज्य में होने वाले 117 विधानसभा सीटों के लिए अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
 
अमृतसर दक्षिण से वर्तमान विधायक बोलारिया पिछले साल अक्टूबर में अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, जबकि मंजू बंसल कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगत राय बंसल की पत्नी हैं। तलवार लुधियाना से कांग्रेस के वर्तमान पार्षद हैं। इस साल पार्टी ने राज्य में सत्तारुढ़ शिअद के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी से मैदान में हैं, जबकि पार्टी के युवा तुर्क और लुधियाना से सांसद रणवीर सिंह बिट्टू जलालाबाद से मैदान में उतरेंगे जो राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का गढ़ है।
 
अमरिंदर अपने परंपरागत पटियाला शहरी क्षेत्र से भी मैदान में हैं। पार्टी ने क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को भी अमृतसर पूर्व से प्रत्याशी बनाया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ रहे आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख