Biodata Maker

सिद्धू बताएं उन्होंने अमृतसर के लिए क्या किया : बादल

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2017 (08:48 IST)
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा है कि सिद्धू दंपत्ति बताएं कि दोनों ने अमृतसर के लिए क्या किया है।
 
अमृतसर पूर्व हल्के में अकाली प्रत्याशी राजेश हनी और अमृतसर सेंट्रल के प्रत्याशी तरुण चुघ के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि सिद्धू बताए कि वह ढाई साल पहले कहां थे। उन्होंने अमृतसर के लोगों के बजाए मुंबई में पैसा कमाई को अहमियत क्यों दी।
 
उन्होंने कहा कि सिद्धू पहले भाजपा को अपनी मां और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को अपना राजनीतिक गुरु बताते थे लेकिन महज तीन साल में ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपनी मां पार्टी बना लिया और फिर कांग्रेस को उनकी मां पार्टी हो गई। यह चरित्र अपनी तीन मां बदलने वाले इंसान का है।
 
बादल ने लोगों को सिद्धू के असली चेहरे को गौर से समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पहले वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपना पिता बताया करते थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि वह अमृतसर लोक सभा सीट शिरोमणि अकाली दल के समर्थन के बिना जीत ही नहीं सकते थे। मगर आज उन्हें शिअद में ही बुराईयां नजर आने लगी हैं।
 
उन्होंने कहा कि दरअसल सिद्धू को खुद को ऊंचे दामों पर बेचने की पुरानी आदत है। अब कांग्रेस ने उन्हें खरीदा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू पंजाब में सिर्फ 20 दिनों के लिए हैं और उसके बाद वह चार फरवरी को ही मुंबई लौट जाएंगे। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

इजराइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान: 'हम जीत रहे हैं, ईरान खत्म हो रहा है'

इजराइल की हाइफा तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला, उठा धुएं का गुबार

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

अगला लेख