Hanuman Chalisa

चुनाव से पहले चन्नी को बड़ा झटका, ED ने रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (08:55 IST)
जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार भूपिंदर सिंह ‘हनी’ को गिरफ्तार किया।
 
ईडी ने भूपिंदर को पूछताछ के लिए बुलाया था, 8 घंटे की पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि हनी, चन्नी की पत्नी की बहन के बेटे हैं। एजेंसी ने 18 जनवरी को उनके परिसरों पर छापा मारा था और करीब आठ करोड़ रुपये नकद जब्त करने का दावा किया था।
 
छापों के बाद चन्नी ने आरोप था लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार उन्हें उस मामले में फंसाने के लिए षड्यंत्र रच रही है, जिसे लेकर राज्य में कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। 
 
पंजाब पुलिस ने 2018 में अवैध रेत खनन को लेकर केस दर्ज किया था। जिसे बाद में ED ने टेकओवर कर लिया। इस मामले की जांच के दौरान भूपिंदर का नाम सामने आया।  
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब विधान सभा चुनाव में अवैध बालू खनन और बालू माफिया का मुद्दा अहम है। सीएम चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू, अरविंद केजरीवाल समेत सभी दिग्गज इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
 
पंजाब में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा। राज्य में चुनाव एक चरण में होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख