Hanuman Chalisa

रेलवे का परिचालन अनुपात सीमित करने का लक्ष्य

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (19:47 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कहा कि रेलवे ने परिचालन अनुपात को बेहतर कर अगले वित्त वर्ष में इसे 88.5 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले 9 साल में सबसे बेहतर है।
 
किसी व्यावसायिक संगठन में परिचालन अनुपात उनकी आय में परिचालन खर्च के अनुपात को दर्शाता है और उसकी कार्यकुशलता का पैमाना है। परिचालन अनुपात जितना कम होता है तो इकाई की बचत उसी अनुपात में बेहतर होगी। वित्त वर्ष 2014-15 में परिचालन अनुपात 91.8 प्रतिशत तथा उससे पूर्व वित्त वर्ष में 93.6 प्रतिशत था।
 
प्रभु ने कहा कि उन अतिरिक्त संसाधनों जिनका हम निवेश करेंगे उससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए हमें परिचालन और व्यावसायिक कुशलता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि मैं 2015-16 के लिए परिचालन अनुपात 88.5 प्रतिशत प्रतिशत का प्रस्ताव करता हूं जो 2014-15 में 91.8 प्रतिशत तथा 2013-14 में 93.6 प्रतिशत था। रेलमंत्री ने कहा कि मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि यह न केवल पिछले 9 साल का बल्कि 6ठे वेतन आयोग के बाद का भी सर्वोत्तम परिचालन अनुपात वाला वर्ष होगा।
 
उन्होंने कहा कि हम परिचालन कुशलता में निरंतर सुधार तब तक नहीं कर सकेंगे जब तक कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी न लाई जाए, जवाबदेही को सुदृढ़ नहीं किया जाए तथा प्रबंधन सूचना प्रणाली में सुधार न किया जाए।
 
प्रभु ने कहा कि बड़े परिवर्तन लाने की हमारी इस यात्रा की सफलता के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर और उनका विकास करके उनकी प्रतिभा को निखारा जाए।
 
उन्होंने कहा कि 2014-15 के लिए रेलवे की कुल प्राप्ति को संशोधित कर 1,63,450.13 करोड़ रुपए किया गया है और 2015-16 में इसके 1,88,556.70 करोड़ रुपए रहने का प्रस्ताव है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की