राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए किया जा रहा जांच एजेंसियों का उपयोग : अशोक गहलोत

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (22:35 IST)
Rajasthan Politics : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए कर रही है।
 
सपोटरा में कांग्रेस विधायक रमेश मीणा के नामांकन के दौरान गहलोत ने कहा, बड़े-बड़े अपराधियों के लिए ईडी, सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और आयकर विभाग बनाए गए हैं लेकिन उनकी तरफ ध्यान न देकर आप (केन्द्र सरकार) राजनीतिक दुश्मनी निकाल रहे हो, सरकारें गिरा रहे हो, डरा-धमका रहे हो, यह उचित नहीं है।
 
उन्होंने कहा, देश के लिए सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी महत्वपूर्ण है, इनका उपयोग आर्थिक अपराध करने वालों और अन्य अपराधियों के खिलाफ होना चाहिए लेकिन इनका प्रयोग पूरे देश में राजनीतिक नेताओं को तंग करने के लिए किया जा रहा है। डीग जिले में कांग्रेस गारंटी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि आज फासीवादी ताकतों द्वारा लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने का कृत्य निंदनीय है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और मध्यप्रदेश में चुनी हुई सरकारें गिराई गई थीं लेकिन राजस्थान में वो (भाजपा) कामयाब नहीं हो पाए इसलिए ईडी और दूसरी एजेंसियों का दुरुपयोग कर भय का माहौल बनाया जा रहा है।
 
गहलोत ने कहा कि पिछले पांच साल में राजस्थान में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत काम हुआ है और इससे आज राज्य देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं से आज राज्य का हर नागरिक लाभान्वित हो रहा है और अब सात नई गारंटियों के साथ कांग्रेस 2023 में दोबारा सरकार बनाएंगी। (भाषा) Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख