राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई पार्टी: प्रियंका गांधी

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (15:52 IST)
जयपुर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिखरी हुई पार्टी बताते हुए कटाक्ष किया कि यहां के बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। वे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा,‘आज अगर आप भाजपा को देखें तो वह राजस्थान में बिखरी हुई पार्टी है। उनसे पूछिए कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका चेहरा कौन है? वे इसका भी जवाब नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। कभी-कभी लगता है कि वे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ़ने निकले हैं।’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उन्हें अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है, वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। प्रियंका ने कहा, ‘तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन? मोदी जी तो दिल्ली से नहीं आएंगे इसे चलाने के लिए। इसे चलाने के लिए राजस्थान का कोई चाहिए। उनके बड़े बड़े नेताओं को परे कर दिया गया है। वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।’

प्रियंका ने कहा,‘आपने गहलोत की सरकार देखी है। पांच साल से जैसा कि गहलोत कहते रहे हैं—आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देने में नहीं थकूंगा। उनकी यह नीयत है। कांग्रेस पार्टी का यही सिद्धांत है।’

लोगों से सोच समझ कर वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में जज्बातों और धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको सावधान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसान परेशान हैं और लोग महंगाई से त्रस्त हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।
Edited by navin rangiyal/(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख