Election 2023: राजस्थान में आज कांग्रेस करेगी 65 उम्मीदवारों के नाम फाइनल, क्या बागियों को मिलेगा टिकट?

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 (08:53 IST)
Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस मंगलवार को अपने 65 उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी। इस बीच चर्चा है कि क्या कांग्रेस के बागियों को पार्टी टिकट देगी। बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चा करेगी। देर रात हुई इस मीटिंग में करीब 65 उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं। बस नामों का ऐलान किया जाना है।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा इस बार बदलेगी और एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कई अन्य नेता शामिल हुए।

इस सब के बीच जो चर्चा है वो यह है क्या गेहलोत के बागियों को कांग्रेस टिकट देगी? इसका अंदाजा सीएम गहलोत की हाल ही में की गई प्रेसवार्ता के आधार पर लगाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा था कि जिन लोगों (सचिन पायलट) ने 2019 में ऐसा किया था उनके भी टिकट नहीं काटे गये हैं, हम सब साथ काम कर रहे हैं। हालांकि यह तो सूची सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कांग्रेस किन नामों पर मुहर लगा रही है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख