Hanuman Chalisa

वसुंधरा की चुनावी चाल, राजस्‍थान में केवल 95 रुपए में मिलेगा मोबाइल फोन

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:25 IST)
राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्‍य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए सरकार ने जियो के साथ मिलकर जियो भामाशाह प्रोग्राम तैयार किया है। जिसके अनुसार भामाशाह कार्ड धारकों को जल्दी ही केवल 95 रुपए में मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा।


खबरों के मुताबिक, राज्‍य में चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए सरकार केवल 95 रुपए में नए मोबाइल फोन की सौगात देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने जियो के साथ मिलकर जियो भामाशाह प्रोग्राम तैयार किया है।

योजना के तहत कंपनी की ओर से कैंप, जियो स्टोर और रिटेलर्स के माध्यम से मोबाइल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल के लिए 1095 रुपए देने होंगे। इसके साथ भामाशाह कार्ड भी देना होगा। बाद में आप अपने आधार नंबर के जरिए इस सिम को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस तरह फोन के साथ 95 रुपए का टैरिफ प्लान मिल जाएगा, जिसमें कॉलिंग के अलावा यूजर्स को 126 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा, साथ ही एसएमएस बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। प्‍लान की वैधता 6 महीने की रहेगी। 
 
सॉफ्टवेयर में भामाशाह कार्ड का नंबर डालने के बाद उपभोक्ता के भामाशाह से लिंक बैंक खाते में सरकार 500 रुपए की सब्सिडी देगी। इसके अलावा 500 रुपए का बैलेंस मोबाइल के वॉलेट में मिलेगा। इस बैलेंस को पेटीएम या अन्य किसी रिचार्ज सेवा में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

योजना के तहत 500 रुपए का बैलेंस जो ई-वॉलेट में मिलेगा, उसके लिए शर्त रखी गई है। यह बैलेंस भामाशाह ऐेप डाउनलोड करने की स्थिति में ही उपभोक्ता को दिया जाएगा। दरअसल ऐप में सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं का जिक्र है। यह योजना केवल जियो फोन के लिए ही वैध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख