Festival Posters

सचिन पायलट ने कहा, राजस्थान में इस बार दो बार दिवाली मनेगी

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (18:46 IST)
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में इस बार दिवाली दो बार मनेगी- एक 7 बार नवंबर और दूसरी बार 7 दिसंबर को, जब प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया होगा और एक नई सरकार का निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि 7 नवंबर को देशभर में रोशनी का त्योहार दीपावली मनाया जाएगा, वहीं राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
 
 
पायलट ने जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में कांग्रेस के 'बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक तरफ भाजपा और मुख्यमंत्री बैठकर यह साजिश रच रहे हैं कि कैसे अपने 100—150 विधायकों पर तलवार गिरा दो, वे तो इस साजिश कामयाब नहीं हो पा रहे हैं लेकिन हमारी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता घरों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, आशीर्वाद मांग रहे हैं और यह हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
 
उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर कांग्रेस को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार बनेगी तो वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरी इज्जत और सम्मान के साथ लेकर आगे चलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के 50 हजार बूथों पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 'बूथ जिताओ और भ्रष्टाचार मिटाओ' के तहत लोगों से संवाद कर रहे हैं। हर बूथ पर यदि कांग्रेस जीतेगी तो स्वत: ही प्रदेश से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा और नई शुरुआत होगी।
 
उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि आज लोग जाति, बिरादरी, वर्ग, भाषा, छोड़कर अपना भविष्य कांग्रेस में देख रहे हैं और कांग्रेस के हाथ के निशान के साथ जुड़ना चाहते हैं। जयपुर शहर के साथ-साथ पूरे राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बहुत बेहतर सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है, एक नई शुरुआत करने जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

MP में गिद्ध संरक्षण की बड़ी पहल: CM डॉ. यादव ने हलाली डेम में छोड़े 5 लुप्तप्राय गिद्ध, सैटेलाइट ट्रैकिंग से बढ़ी संख्या

326 दिन का हाईटेक ऑपरेशन : FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और UAV की मदद से 7 खूंखार आतंकी ढेर

इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे

सिंगापुर में कौशल सहयोग को नई उड़ान, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी

अगला लेख