Hanuman Chalisa

Rajasthan : कोटा में एक और छात्र ने की आत्‍महत्‍या, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (18:25 IST)
Rajasthan Crime News : राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 वर्षीय एक विद्यार्थी ने आत्महत्या कर ली। छात्रावास मालिक द्वारा छात्र के फांसी पर लटके होने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। छात्र 2 साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। कोटा में 2025 में किसी विद्यार्थी के आत्महत्या कर लेने का पहला मामला है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि छात्रावास मालिक द्वारा छात्र के फांसी पर लटके होने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया हरियाणा के महेंद्रगढ़ के छात्र नीरज जाट (19) दो साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था और उसने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली।
ALSO READ: कोटे में कोटा लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य, मायावती ने किया विरोध
सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार परिवार के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक नीरज राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजीडेंसी में छात्रावास में रहता था। छात्रावास के एक कर्मी ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था।
ALSO READ: लाखों फीस, सिक्‍योरिटी जीरो, कोटा में आत्‍महत्‍याएं, दिल्‍ली में मौतें, देश में महामारी बनकर पसरा कोचिंग माफिया
कोटा में 2025 में किसी विद्यार्थी के आत्महत्या कर लेने का पहला मामला है। नीरज के पिता ने बताया, मेरा बच्चा ‘एलन कोचिंग’ में दो साल से ‘जेईई मेन’ की तैयारी कर रहा था। वह शुरू से ही इसी छात्रावास में रहता था। उसे कोई तनाव नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रावास के कमरे में पंखे में ‘हैंगिंग डिवाइस’ भी लगी हुई तो उनके बेटा फांसी पर कैसे लटका पाया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख