Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जयपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Advertiesment
Big Incudent in Jaipur, Blast at firecracker factory
Blast in firecracker factory : राजस्थान के जयपुर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां खो नागोरियान इलाके में एक घर के भीतर चल रही पटाखा फैक्टरी में आग लगने से विस्‍फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों के अनुसार, मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राजस्थान के जयपुर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां खो नागोरियान इलाके में एक घर के भीतर चल रही पटाखा फैक्टरी में आग लगने से विस्‍फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।
ALSO READ: आंध्र में पटाखा फैक्‍टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों के अनुसार, मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
ALSO READ: तमिलनाडु में भयावह हादसा, पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी किस प्रकार संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं?
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण, सीएम डॉ.मोहन यादव बोले- लोगों के जीवन में नया सवेरा लाए प्रधानमंत्री