Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 (19:19 IST)
Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 (23:06 IST)
राजस्थान के जैसलमेर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। मीडिया खबरों के मुताबिक एक निजी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। चलती बस में अचानक से आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है।
बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक बस में करीब 57 लोग मौजद थे। खबरों के मुताबिक इसमें से 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
हालांकि मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। करीब 40 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma