Hanuman Chalisa

जयपुर का वह भीषण LPG टैंकर हादसा, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसा था खौफनाक मंजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (17:56 IST)
LPG Gas Tanker Accident : राजस्थान में जयपुर के निकट शुक्रवार को हुए भीषण टैंकर हादसे में चमत्कारिक ढंग से बच निकले युवकों का कहना है कि लोगों की चीख पुकार एवं आग की लपटों को वे कभी भूल नहीं सकते हैं और उन लोगों को हादसे का वो खौफनाक मंजर ताउम्र डराता रहेगा। उल्‍लेखनीय है कि भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिससे लगी आग ने 35 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
 
टैंकर हादसे के बाद जो स्लीपर बस शुक्रवार को जलकर खाक हो गई, उसमें राजसमंद का रहने वाला जगदीश रेगर (30) और सुनील खटीक (28) भी यात्रा कर रहे थे जो बस में आग लगने से ठीक पहले किसी प्रकार बाहर निकलने में सफल रहे। दोनों युवकों का कहना है कि लोगों की चीख पुकार एवं आग की लपटों को वे कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि हादसे का वो खौफनाक मंजर उन्हें ताउम्र डराता रहेगा।
ALSO READ: जयपुर अग्निकांड में अब तक 14 की मौत, नोजल टूटने से हवा में फैली थी 18 टन गैस
राजसमंद जिले के मोही निवासी जगदीश उस पल को याद करते हैं जब एक तेज विस्फोट ने रात के सन्नाटे को तोड़ दिया। उन्होंने बताया, हम जयपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर थे कि एक तेज धमाके की आवाज सुनी। आग की लपटें आसमान में उठ रही थीं और कुछ ही पलों में हमारी बस भी उस आग की चपेट में आ गई।
 
उन्होंने कहा, लोग चीख रहे थे और भाग निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजा बंद था। पूरी तरह अराजकता एवं दहशत का माहौल था। राजसमंद के कांकरोली के भवानी नगर में रहने वाले सुनील ने कहा, आग बहुत तेज़ी से फैली। हमने खिड़की से बाहर देखा और चारों तरफ आग की लपटें देखीं। हमारी बस भट्टी में तब्दील हो रही थी। हमें पता था कि अगर हमें बचना है तो हमें तुरंत कुछ करना होगा।
ALSO READ: जयपुर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में गैस लीक, 10 छात्र बेहोश, अस्पताल में भर्ती
इसके बाद उन दोनों दोस्तों ने ग्रिल तोड़ दी और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया। जगदीश ने कहा, हमारे हाथ जल रहे थे, लेकिन हम रुके नहीं। हम बस से बाहर कूदे और भागते चले गए। दूर जाकर खेत में रुके। दरअसल एलपीजी गैस से भरे टैंकर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टैंकर से रिसी गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसने हाइवे के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और हाइवे के दोनों और चल रहे वाहन इसकी चपेट में आ गए।
 
सुनील ने बताया कि जो लोग इन वाहनों से निकल पाए उन्होंने पास के खेतों में शरण ली। उन्होंने कहा, हम वहां खड़े होकर खौफनाक मंजर को देख रहे थे। हमारे सामने ही कई लोग बचने के लिए भाग रहे थे, उनके कपड़े जल रहे थे। कुछ वाहनों के कंकाल ही बचे थे। यह खौफनाक मंजर हमें ताउम्र डराता रहेगा।
ALSO READ: जयपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग हुई धराशायी
चोटिल होने के बावजूद ये दोनों युवक अपने परिवारों से संपर्क करने में कामयाब रहे। जगदीश ने कहा, हमने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि हम जीवित हैं। उन्होंने कहा, हम जानते थे इस भीषण हादसे ने अनेक जिंदगियां लील ली हैं। सुनील को जयपुर में पारिवारिक परिचित गिरिराज व्यास से मदद मिली। सुनील ने कहा, वह घटनास्थल पर पहुंचे, हमें अस्पताल ले गए और सुनिश्चित किया कि हमें उपचार मिले। उनके बिना, हम नहीं जानते कि हम क्या करते।
ALSO READ: ओडिशा में बस से टक्कर के बाद दुकान पर पलटा टैंकर, 5 लोगों की मौत
भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिससे लगी आग ने 35 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और घायलों के लिए चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन से राहुल सिन्हा तक कई नाम शामिल

गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मिले योगी, किडनी मरीज को भी दिया इलाज का भरोसा

CM योगी की गोसेवा, गोवंश को गुड़-रोटी, मोर को दाना खिलाया

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

LIVE: ईरानी सेना का बड़ा दावा, युद्ध में 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए

अगला लेख