Hanuman Chalisa

Rajasthan Rain : राजस्थान में मानसून मेहरबान, जुलाई में 77 प्रतिशत अधिक बारिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (15:25 IST)
Rajasthan Rain : राजस्थान में इस साल मानसून (Monsoon) मेहरबान है और लगभग पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में राज्य में औसत से 77 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में जुलाई माह के दौरान 285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह दीर्घकालीन औसत (LPA) से 77 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले राज्य में जुलाई माह के दौरान सर्वाधिक बारिश 1956 में 308 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।ALSO READ: Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले
 
अधिकांश भागों में सामान्य बारिश होने की संभावना : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस साल सामान्य से 7 दिन पहले 18 जून को राज्य में दस्तक दी थी। उसके बाद से ही राज्य में 2-3 दौर में अच्छी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने में राज्य के दक्षिणी व दक्षिण पश्चिमी भागों में सामान्य से कम बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
 
बारिश से राहत मिलने की संभावना : हालांकि आज शुक्रवार को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, वहीं शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। 2 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान मध्यम से भारी बारिश होगी। शुक्रवार सुबह 8.3 बजे तक के 24 घंटे में लगभग पूरे राज्य में बारिश हुई। कई जगह भारी से अति भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे अधिक 185.0 मिलीमीटर वर्षा तारानगर (चूरू) में हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख