Dharma Sangrah

सांसद सीपी जोशी की मांग, रद्द किया जाए राहुल गांधी का पासपोर्ट

Webdunia
बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (13:28 IST)
BJP MP CP Joshi: चित्तौड़गढ़ से सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि विदेश की धरती पर राहुल गांधी के बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर सही नहीं हैं।
 
जोशी ने अपने पत्र में लिखा कि राहुल गांधी के बयान राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्ध तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के दायरे में आते हैं जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाता है। उनके बयानों से देश की आंतरिक स्थिरता और सीमाओं की सुरक्षा के अलावा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि वे नेता विपक्ष के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
जोशी के अनुसार, इस तरह के आधारहीन और देश की छवि को धूमिल करने वाले बयानों को अभिव्यक्ति की आजादी के दायरे में नहीं देखा जा सकता, ऐसे में ये जरुरी हो जाता है कि राहुल को नेता विपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा देना चाहिए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान के 15 जेट मार गिराने के दावे पर बोले वायुसेना प्रमुख, मनोहर कहानियों से उन्हें खुश रहने दीजिए

ICU में भर्ती थी मां, छुट्टी मांगने पर यूको बैंक के कर्मचारी को मिला ऐसा जवाब

Cough Syrup Case : एमपी में दवा ही बनी जहर, अब तक 9 बच्चों की मौत, सरकार ने सिरप के किस बैच पर लगाई रोक

LIVE: दुर्गा विसर्जन के दौरान 2 दर्दनाक हादसों में 14 की मौत

निर्मला सीतारमण बोलीं, भारतीय अर्थव्यवस्था टैरिफ जैसे झटके झेलने में सक्षम

अगला लेख