राजस्थान के खेलमंत्री अशोक चांदना ने CM गहलोत से 'जलालत भरे मंत्री पद' से मांगी मुक्ति, पूनियां बोले- जहाज डूब रहा है...

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (00:55 IST)
जयपुर। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी का एक और मामला गुरुवार को तब सामने आया जब खेलमंत्री अशोक चांदना ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय के आला अधिकारी के प्रति अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने तक का आग्रह कर दिया।

चांदना ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज (प्रभार) कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।रांका मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। चांदना से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका।

सूचना व जनसंपर्क राज्यमंत्री चांदना का यह ट्वीट उस समय सामने आया है जब पिछले हफ्ते ही सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री गहलोत को भेजा है। विधायक ने डूंगरपुर जिले में उनपर हंगामा करने का मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कदम उठाया।

उल्लेखनीय है कि राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले कांग्रेस एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार दिन में भी ही कहा था कि कांग्रेस एक है और एकजुट है राज्यसभा की चार में से तीन सीटें जीतेगी।

वहीं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने चांदना के ट्वीट को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने चांदना के ट्वीट को पुन: ट्वीट करते हुए लिखा, जहाज डूब रहा है… 2023 के रुझान आने शुरू।

पूनियां ने कहा कि यह अशोक गहलोत सरकार के शासन और पार्टी आलाकमान की कमजोरी का एक उदाहरण है। यह सरकार पर नौकरशाही के असर को भी दिखाता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Cyclone Remal के कारण बंगाल में तटीय इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को हटाया गया, NDRF की 16 बटालियन तैनात

Cyclone Remal को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, कोलकाता में भारी बारिश

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

Cyclone Remal को लेकर ओडिसा में 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rajkot gaming zone fire : गेम जोन के 6 साझेदारों के खिलाफ FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख