राखी वही जो भईया के मन भाए

Webdunia
NDND
रक्षाबंधन का त्योहार करीब आ रहा है और हर ओर दुकानें राखियों से सज रही हैं। किसी को बड़ी राखी पसंद है तो किसी को छोटी। कोई रंग-बिरंगी, चमकीली रा‍खियों की ओर आकृष्‍ट हो रहा है ‍तो किसी को चाँदी की राखियाँ लेनी हैं। हर ओर उत्सव का माहौल है और बहनें तत्परता से अपनी पसंद की राखियाँ अपने भाईयों के लिए खरीद रही हैं। इस बार की राखी पर बहनों के ‍‍लिए ढेर सारी राखियाँ बाजार में मौजूद हैं, जो वे अपने भाइयों की कलाई पर बाँध सकती हैं -

रेशम की राखिया ँ- रेशम की रा‍खियों से पूरा बाजार अटा पड़ा है। हर कोई अपने पसंदीदा रंग की रेशम की राखियाँ खरीद रहा है। लाल, हरे, पीले, गुलाबी और न
NDND
जाने कितने रंगों में तैयार की गई रेशम की ये राखियाँ काफी खूबसरत हैं और कम कीमत पर उपलब्ध हैं। खासकर छोटे बच्चों को ये राखियाँ काफी विशेष रूप से पसंद आने वाली हैं। भाभियों के लिए भी रेशम की ही बनी राखियाँ बड़े पैमाने पर खरीदी जा रही हैं।

जरी की राखिया ँ- रेशम की ही बनी राखियों पर जरी का सुंदर काम रहता है। मोतियों और सितारों से जड़ी ये राखियाँ जितनी खूबसूरत दिखती हैं, कलाइयों पर भी ये उतनी फबती हैं। इस‍लिए महिलाएँ जरी वाली राखियाँ जरूर खरीदती हैं।

सोने-चाँदी की राखिया ँ- जो बहनें अपने भाई को कुछ खास देना चाहती हैं, उनकी राखियाँ भी खास होती हैं। जैसे सोने और चाँदी की बनी
NDND
खूबसूरत राखियाँ, जो दिखने के साथ-साथ खास होती भी हैं। ये राखियाँ 20 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की मिल जाती हैं।

कुंदन की राखिया ँ- खास राखियों में कुंदन से सजी हुई राखियाँ भी खूब पसंद की जाती हैं। चूडि़यों पर जिस तरह कुंदन से कारीगरी की जाती है, और महिलाएँ उसे बहुत पसंद भी करती हैं। राखियों पर भी ऐसी ही आकर्षक कारीगरी की जाती है।

कार्टून राखिया ँ-
NDND
ये राखियाँ खासतौर से बच्चों के लिए तैयार की जाती हैं। ये सच भी है कि ये राखियाँ बच्चों को लुभाती हैं। बच्चों के पसंदीदा कार्टून किरदारों के साथ-साथ कृश वाली राखियाँ भी अब बाजार में खूब बिक रही हैं।


स्पंजी राखिया ँ- इन राखियों की माँग पहले ज्‍यादा थी। लेकिन धीरे-धीरे लोगों की पसंद बदलती गई। अब लोगों को बड़े आकार की राखियाँ पसंद नहीं आती हैं, लेकिन पुरानी पीढ़ी के कुछ लोग आज भी इन्हीं राखियों को बाँधना पसंद करते हैं। ये राखियाँ काफी चौड़ी और चमकीली होती हैं, जिस पर भाइयों के लिए कोई संदेश लिखा होता है।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.