Hanuman Chalisa

आया राखी का मौसम

डाक विभाग की बढ़ी जिम्‍मेदारियाँ

कमल शर्मा
रक्षा-बंधन ज्यों-ज्यों करीब आने लगता है ़, बहनें बड़े अरमानों से अपने भाईयों के लिए राखियाँ खरीदती हैं। कुछ के भाई पास ही रहते है ं, लेकिन जिनके भाई उनसे दूर हों तो बहनों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उनके प्यारे भाई को राखी रक्षाबंधन के दिन मिल जाए और उस नेह के बंधन को वह अपनी कलाई पर सजा सके ं, इसलिए वह डाक से अपने भाई को राखी भेजती हैं। बहनों के साथ-साथ इस नेह के पर्व पर डाक विभाग भी बड़ी मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम देता है। बहनों की राखियाँ उनके भाइयों तक सही समय पर और सही-सलामत पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका होती है ।

डाक विभाग की बढ़ी जिम्‍मेदारियाँ :

SubratoND
राखी का पर्व जैसे-जैसे करीब आने लगता ह ै, रोजाना हजारों की संख्या में राखी वाले डाक देश के कोने-कोने से आते हैं। देश के बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे कस्बों में हर साल राखी के मौके पर हजारों की तादाद में डाक आते हैं। उन्हें सँभालकर अलग करन ा, समय पर डाक को उसके पते पर पहुँचाने का काम डाकिए का होता है। इस बारे में डाक विभाग के लोगों से बात करने पर यह बात सामने आई कि डाक में किसी प्रकार की गड़बड़ी न ह ो, इसलिए रक्षाबंधन के त्योहार तक डाक विभाग में खास तरह के लिफाफे रखे जाते हैं ताकि राखी को उसके सही ठिकाने तक पहुँचाने का काम किया जा सके। बहुत बार लोगों की यह शिकायतें आती हैं कि उनकी राखियाँ उनके भाइयों तक नहीं पहुँचीं। यह पूरी तरह से डाक-विभाग की गलती नहीं होत ी, बल्कि लोगों की लापरवाही भी इसकी वजह बनती है। लोगों को भी राखी भेजने के पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए -

* डाक से कभी भी भारी-भरकम राखियाँ न भेजें।
* लिफाफे के ऊपर राखी लिखना न भूलें ।
* जहाँ राखी भेज रहीं है ं, वहाँ का पूरा पता अवश्य लिखें ।
* उचित मूल्य के टिकट लगे लिफाफे में ही राखियाँ भेंजे।

इस दौरान डाक-विभाग द्वारा एक व्यक्ति की अलग से ड्‍यूटी लगा दी जाती है कि वे इन विशेष डाकों को अलग करके और क्षेत्र के अनुसार उसका बंडल तैयार कर ले। राखी के मौके पर जो विशेष लिफाफे बेचे जाते है ं, उनकी कीमत 2-3 रुपए ही होती ह ै, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से ये काफी महत्वपूर्ण होते हैं। तो आप भी अपने प्यारे भाई तक नेह का यह बंधन सही-सलामत पहुँचाए ँ क्योंकि डाक-विभाग तो है न।

Show comments

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें