रक्षाबंधन पर इस प्रकार बांधेंगे राखी, तो शुभता में होगी कई गुना वृद्धि...

Webdunia
रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के रिश्ते में शुभता को बढ़ाने वाला होता है। इस दिन विशेष शुभ मुहूर्त में हिन्दू धर्म अनुसार विधि विधान से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाए तो इसकी शुभता में कई गुना वृद्धि होती है और यह वर्ष भर शुभता प्रदान करता है। 
 
रक्षाबंधन को और शुभ बनाने के लिए राखी बांधने का तरीका भी आपको जान लेना चाहिए। जानिए इस पर्व को कैसे मनाएं और कैसे बांधे राखी - 
 
थाली में कुमकुम के प्रयोग से सबसे पहले 'स्वास्तिक' का निशान बनाएं। अब हाथ में थोड़ा कुमकुम लेते हुए भाई को सबसे पहले तिलक लगाएं। तिलक के ऊपर अक्षत लगाएं और कुछ अक्षत भाई के सिर के ऊपर भी फेंकें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इसके बाद राखी बांधें, मिठाई खिलाएं और भाई से अपनी रक्षा करने का संकल्प लें।
 
इसके साथ ही बहन को भी पवित्र हृदय से भाई के जीवन की शुभता और उनकी रक्षा के लिए ईश्वर से कामना करना चाहिए। इससे भाई सभी प्रकार की विपदाओं से सुरक्ष‍ित रहता है।
 
इस दिन कुछ बहनें व्रत भी रखती हैं। कुछ निर्जला उपवास करती हैं तो कुछ सामान्य फलाहार लेते हुए व्रत के नियमों का पालन करती हैं। रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा तिथि होती है इसलिए इस दिन कोई भी व्रत करे, उसे शुभ ही माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

गंगा सप्तमी 2024: गंगा स्नान के समय आप भी करते हैं ये गलतियां तो लगेगा पाप

रामानुजाचार्य जयंती 2024: जानें जन्म कथा और उनके उपदेश

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख