How To Make Rakhi At Home : इन आसान टिप्स को अपनाकर घर में ही बनाएं राखी

Webdunia
घर में राखी बनाने की विधि-
 
घर में राखी बनाने के लिए एक कॉटन का धागा लें। इसके दोनों आखिरी भाग में सूई या तार डाल दें।
 
इसके बाद आपको मोतियों की आवश्यकता पड़ेगी। आप चाहे तो गोल्डन या सिल्वर किसी भी कलर के मोतियों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपको पसंद हो।
 
अब धागे में सूई की मदद से गोल्डन और सिल्वर मोती को धागे में पिरोएं, जैसे 1 गोल्डन मोती के बाद डालें 1 सिल्वर मोती। ऐसा करते हुए 6 मोती आपको धागे में पिरोने हैं।
 
इसके बाद पहले गोल्डन मोती से उल्टी तरफ से सूई डालकर निकालना है। सिर्फ 1 ही गोल्डन मोती में से आपको ऐसा करना है। ऐसा करने के बाद आपको एक सर्कल पैटर्न मिल जाएगा।
 
फिर एक तरफ से सूई की मदद से 2 व्हाइट मोती डालें। दूसरी तरफ से 2 व्हाइट मोती डालें और 1 गोल्डन मोती को पिरोएं। जैसा आपने पहले किया था, वही प्रक्रिया आपको दोबारा करनी है। गोल्डन मोती में से उल्टी तरफ से सूई डालकर निकालना है। ऐसा करने पर आपको फिर एक सर्कल पैटर्न मिल जाएगा।
 
इसके बाद फिर से आपको 2 व्हाइट मोती और दूसरी तरफ से 2-2 व्हाइट मोती डालें और 1 गोल्डन मोती धागे में पिरोना है और पहले वाली प्रक्रिया वापस से दोहरानी है। आपको कितनी साइज की राखी चाहिए, उस हिसाब से आपको यह प्रक्रिया दोहरानी है।
 
जैसे ही आपने अपनी साइज के हिसाब से मोती पिरो लिए, इसके बाद आपको सिर्फ व्हाइट मोतियों में से सूई की मदद से धागे को डालते हुए निकालना है।
 
फिर लास्ट छोर पर आने के बाद आप फिर गोल्डन मोती में से सूई को निकालकर उसे लॉक कर दें। फिर दोबारा दूसरी तरफ से व्हाइट मोतियों में से धागे को निकालें। इस तरह से आपकी राखी अच्छी तरह से मजबूत हो जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद आपको आखिरी में दोनों धागों को मिलाकर गठान बांधनी है जिससे कि यह टाइट हो जाए। फिर एक धागे को कैची से काट लें।
 
इसके बाद आप रेड कलर या किसी भी अन्य कलर के मोती को लें, जैसे लाल कलर का मोती लेने के बाद इसे आप सूई की मदद से पिरोएं और इसे गोल्डन पर्ल में से निकालें।
 
1 रेड मोती लें। इसे फिर निकालना है। राइट साइड से गोल्डन मोती में से निकालना है। जैसे ही आप ऐसा करेंगे तो यह रेड कलर का मोती बीच में आ जाएगा। यही प्रक्रिया आपको दोहरानी है। आपकी राखी के साइज के हिसाब से।
 
अब आपको धागा लेना है। आप मोली का धागा भी ले सकते हैं। इस धागे को आप डबल कर लीजिए।
 
अब आपको गोल्डन मोती के आखिरी छोर से सूई की मदद से इस धागे को निकालना है जिससे कि यह हाथ में बांधने के हिसाब से हो सके।
 
यह प्रक्रिया दोनों तरफ से करें और आखिरी में गठान बांधकर इसे मजबूत कर लें।
 
तो लीजिए तैयार है आपकी राखी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

अगला लेख