Dharma Sangrah

रक्षाबंधन पर कैसे हो सकता है पंचक दोष निवारण, जानें उपाय ...

पं. हेमन्त रिछारिया
इस बार रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्षानुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिनांक 26 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन पंचक रहेगा, जो रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व यानि 25 अगस्त से प्रारंभ होकर दिनांक 30 अगस्त तक रहेगा। रक्षाबंधन के दिन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक 'धनिष्ठा' नक्षत्र रहेगा तत्पश्चात् 'शतभिषा' नक्षत्र प्रारंभ होगा। ये दोनों ही नक्षत्र पंचक कारक हैं। 
 
शास्त्रानुसार पंचककाल को अशुभ माना गया है। किन्तु शास्त्रों में इसकी अशुभता दूर करने के भी उपाय बताए गए हैं। इस माह रक्षाबंधन का त्योहार पंचक के मध्य आ रहा है। आइए जानते हैं, पंचक दोष निवारण के कौन से उपाय करना लाभप्रद रहेगा -  
 
- 26 अगस्त 2018 को पंचक कारक नक्षत्र रहेंगे। ये हैं 'धनिष्ठा' (दोप. 12 बजकर 35 मिनट तक) एवं दोप. 12 बजकर 35 मिनट के पश्चात 'शतभिषा'। 
 
- यदि आप रक्षाबंधन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से पूर्व कर रहे हैं तो रक्षाबंधन से पूर्व भाई-बहन निम्न मंत्र का 11 बार उच्चारण करें-
'वसो पवित्रेति नम:'
 
मंत्रोच्चारण के बाद बहन राखी बांधने से पूर्व अपने भाई को नारियल भेंट करें। 
 
- यदि आप रक्षाबंधन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट के पश्चात कर रहे हैं तो रक्षाबंधन से पूर्व भाई-बहन निम्नलिखित मंत्र का 11 बार उच्चारण करें-
 
'वरणस्तम्भेति नम:'
 
मंत्रोच्चारण के बाद बहन राखी बांधने से पूर्व अपने भाई को आम भेंट करें। 
 
उपर्युक्त उपाय करने से इस दिन का पंचक दोष समाप्त हो जाएगा।
 
किस समय बांधें राखी, जानिए रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त  -
 
अभिजित काल-  दिन के 11 बजकर 55 मि. से- 12 बजकर 46 मि. तक (शुभ)
 
शुभ - प्रात: 9 से 12 दोप. तक, दोप. 2 से 3 बजकर 30 मि., सायं 6 बजकर 40 मि. से- 9 बजकर 30 मि. तक।
 
- ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: रक्षाबंधन में नहीं है भद्रा का दोष, ऐसे सजाएं राखी की थाली अपने भाई के लिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

सभी देखें

धर्म संसार

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल, नवंबर 2025: जानें किस्मत, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के उपायों से जीवन में बनेगा एक नई शुरुआत का संयोग, जानें 8 प्रमुख उपाय

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

अगला लेख