रक्षाबंधन : शुभ मुहूर्त ही नहीं थाली सज्जा का भी है विशेष महत्व, जानें कैसे सजाएं राखी की थाली...

Webdunia
भाई- बहन के प्रेम और रक्षा के सूत्र का पावन पर्व रक्षाबंधन इस साल 26 अगस्त रविवार को मनाया जा रहा है।इसदिन बहन अपने भाई की कलाई पर विश्वास का धागा बांधती है और उससे ताउम्र अपनी रक्षा करने का वचन मांगती है। इस त्योहार का महत्व सिर्फ भाई और बहन तक ही सिमटा हुआ नहीं है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है। यही कारण है कि इस शुभ पर्व को हम हिन्दू मान्यताओं और मुहूर्त के अनुसार मनाते हैं। 
 
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त -
दिन के 11 बजकर 55 मिनट से -12 बजकर 46 मिनट तक (शुभ)
प्रात: 9 से 12 दोप. तक, दोप. 2 से 3 बजकर 30 मिनट तक, 
सायं 6 बजकर 40 मिनट से- 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
 
मुहूर्त के अलावा रक्षाबंधन की थाली सजाने का भी विशेष म‍हत्व होता है। यह रिश्तों के प्रति प्रेम और उत्साह को दर्शाता है। यही कारण है कि रक्षाबंधन की थाली को खास तौर से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार जानिए कैसे सजाएं रक्षाबंधन की थाली -  
 
रक्षाबंधन के दिन बहने प्रात: काल जल्दी उठ जाएं। 
नहा धोकर साफ वस्त्र पहन लें और थाली में सजाने के लिए इन चीजों को एक जगह एकत्रित कर लें - राखी, कुमकुम, हल्दी, अक्षत, मिठाई आदि। 
अब एक-एक करके अपने मन मुताबिक इन सभी वस्तुओं को थाली में सजाएं। 
आखिर में थाली में घी डला हुआ दिया भी रखें, जिसे राखी बांधने के समय ही जलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

सभी देखें

धर्म संसार

चतुर्थ सावन सोमवार पर बन रहे हैं शुभ योग, क्या करें और क्या नहीं करें?

रक्षा बंधन पर राखी बांधने का मंत्र और ऐतिहासिक महत्व

रक्षा बंधन का त्योहार कैसे हुआ प्रारंभ, किसने बांधी सबसे पहले राखी?

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

गोस्वामी तुलसीदास के 10 प्रेरक विचार

अगला लेख