Hanuman Chalisa

भाइयों की सुरक्षा के लिए गोरखपुर की छात्राओं ने बनाई स्मार्ट राखी

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (12:20 IST)
गोरखपुर। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु और सुरक्षा की कामना करती है जबकि भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता और साथ में ही उपहार भी देता है। लेकिन गोरखपुर की छात्राओं ने इस रक्षाबंधन पर भाइयों को अनोखा उपहार दिया है। यह उपहार भाइयों की हिफाजत करेगा।
 
Rakshabandhan 2022: दरअसल, गोरखपुर में इजीनियरिंग की दो छात्राओं ने भाइयों के लिए स्मार्ट राखी बनाई है। इस राखी में लगे लगे डिवाइस में पांच मोबाइल नंबर दर्ज किए जा सकते हैं। घरवालों के नंबर के अलावा डॉक्टर, एंबुलेंस का नंबर दर्ज कर सकते हैं। अप्रिय घटना होने पर राखी में ऐसा बटन है जिससे दबाने कर जीपीएस के माध्यम से परिजनों के मोबाइल पर खतरे का मैसेज पहुंच जाएगा और साथ ही लोकेशन भी पहुंच जाएगी। इसमें ब्लूटूथ है। गाड़ी चलाने के दौरान ब्लूटूथ से अटैच किया जा सकता है। इसमें बैटरी के अलावा नैनो पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह एक बार चार्ज होने पर करीब 12 घंटे का बैकअप देगा।
 
गोरखपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट (ITM) इंजीनियरिंग कॉलेज की कंप्यूटर साइंस एन्ड इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा यादव और फार्मेसी की छात्रा विजया रानी ओझा ने मिलकर इस राखी को बनाया है। यह राखी भाई की कलाई की शोभा बढ़ाने के साथ समाज को सुरक्षित रखने के लिए एक डिवाइस का काम भी करेगी। इस राखी का नाम स्मार्ट मेडिकल सेफ्टी राखी रखा है।
 
देखने में बहुत ही सुंदर इस राखी में कई तरह के सुरक्षा फीचर हैं, जो खतरे के समय बहुत ही उपयोगी साबित होगी। संस्थान के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि कोशिश की जाएगी कि इस नवाचार को जल्द से जल्द बाजार में लाया जाए। बताया जा रहा है कि इस राखी को बनाने में करीब 900 रुपये का खर्च आया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

27 June Birthday: आपको 27 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: व्रत का महत्व और 7 अचूक उपाय, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

संत कबीर जयंती 2026: कबीरदास से जुड़ी 10 अनसुनी और रोचक बातें

अगला लेख