Biodata Maker

श्री राम नवमी के शुभ मुहूर्त और 10 चमत्कारी मानस चौपाइयां

Webdunia
हर साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि को श्रीराम नवमी मनाई जाती है। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में राजा दशरथ के घर प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस वर्ष राम नवमी का पर्व (Ram Navami 2022 Date) 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। रामनवमी पर सुंदरकांड अवश्य करें। म नवमी के दिन रामचरितमानस के निम्नलिखित प्रयोग किए जा सकते हैं। यहां पढ़ें श्री राम नवमी के शुभ मुहूर्त एवं रामचरितमानस की चौपाइयां... 
 
राम नवमी के शुभ मुहूर्त-Ram Navami 2022 Shubh Muhurat
 
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का प्रारंभ रविवार, 10 अप्रैल को तड़के 01.23 मिनट पर प्रारंभ होगी तथा सोमवार, 11 अप्रैल 2022 को तड़के 03.15 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। उदयातिथि के अनुसार राम नवमी 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। 
राम नवमी के दिन विशाखा नक्षत्र रात 08.14 मिनट रहेगा। 
इस दिन पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 12.04 मिनट से दोपहर 12.53 मिनट तक। 
राम नवमी का मध्याह्न मुहूर्त- 11:06 मिनट से दोपहर 01:39 मिनट तक। अत: राम जन्मोत्सव आप इस समयावधि में कर सकते हैं। 
 
(1) मनोकामना पूर्ति एवं सर्वबाधा निवारण हेतु- 
 
'कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।'
 
(2) भय व संशय निवृ‍‍त्ति के लिए-
 
'रामकथा सुन्दर कर तारी।
संशय बिहग उड़व निहारी।।' 
 
(3) अनजान स्थान पर भय के लिए मंत्र पढ़कर रक्षारेखा खींचे-
 
'मामभिरक्षय रघुकुल नायक।
धृतवर चाप रुचिर कर सायक।।'
 
 (4) भगवान राम की शरण प्राप्ति हेतु-
 
'सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।
सरनागत बच्छल (शरणागत वत्सल) भगवाना।।'
 
(5) विपत्ति नाश के लिए- 
 
'राजीव नयन धरें धनु सायक।
भगत बिपति भंजन सुखदायक।।' 
 
(6) रोग तथा उपद्रवों की शांति हेतु-
 
'दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।'
 
 (7) आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु-
 
'बिस्व भरन पोषन कर जोई।
ताकर नाम भरत अस होई।।' 
 
(8) विद्या प्राप्ति के लिए-
 
'गुरु गृह गए पढ़न रघुराई।
अल्पकाल विद्या सब आई।।'
 
(9) संपत्ति प्राप्ति के लिए-
 
'जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।'
 
(10) शत्रु नाश के लिए-
 
'बयरू न कर काहू सन कोई।
रामप्रताप विषमता खोई।।'
 
आवश्यकता के अनुरूप कोई मंत्र लेकर एक माला जपें तथा एक माला का हवन करें। जप के पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर लें तो शुभ रहेगा। जब तक कार्य पूरा न हो, तब तक एक माला (तुलसी की) नित्य जपें। यदि सम्पुट में इनका प्रयोग करें तो शीघ्र तथा निश्चित कार्यसिद्धि होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Mokshada Ekadashi: मोक्षदा एकादशी: मोह का नाश, मुक्ति का मार्ग और गीता का ज्ञान

Guru Tegh Bahadur Shahidi Diwas: 2025 में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस कब मनाया जाएगा?

Margashirsha Amavasya 2025: आपका जीवन बदल देंगे मार्गशीर्ष अमावस्या के ये 8 कार्य, हर समस्या का होगा समाधान

अगला लेख