क्या आप जानते हैं भगवान श्रीराम की बहन को....

Webdunia
भगवान श्रीराम के तीन भाई थे। लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक बहन भी थीं। दक्षिण रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाईयों की बहन का नाम शांता था।
 
शांता चारों भाईयों से बड़ी थीं। वह राजा दशरथ और कौशल्या की पुत्री थीं, लेकिन पैदा होने के थोड़े ही दिन के बाद उन्हें अंगदेश के राजा रोमपद ने गोद ले लिया था। भगवान राम की बड़ी बहन का पालन-पोषण राजा रोमपद और उनकी पत्नी वर्षिणी ने किया, जो महारानी कौशल्या की बहन अर्थात राम की मौसी थीं।

ALSO READ: श्रीराम ने तोड़ा था भगवान शंकर का पिनाक धनुष
 
शांता के बारे में 2 कथाओं का उल्लेख मिलता है। पहली कथा के अनुसार, भगवान श्रीराम की मौसी यानी की कौशिल्या की बहन वर्षिणी नि:संतान थीं तथा एक बार अयोध्या में उन्होंने हंसी-हंसी में ही बच्चे की मांग की। दशरथ भी मान गए। रघुकुल का दिया गया वचन निभाने के लिए शांता अंगदेश की राजकुमारी बन गईं। शांता वेद, कला तथा शिल्प में पारंगत थीं और वे अत्यंत सुंदर भी थीं।
 
दूसरी कथा के अनुसार, शांता जब पैदा हुईं, तब अयोध्‍या में अकाल पड़ा और 12 वर्षों तक धरती धूल-धूल हो गई। चिंतित राजा को सलाह दी गई कि उनकी पुत्री शां‍ता ही अकाल का कारण है। राजा दशरथ ने अकाल दूर करने के लिए अपनी पुत्री शांता को वर्षिणी को दान कर दिया। उसके बाद शां‍ता कभी अयोध्‍या नहीं आई।

ALSO READ: जब देवी सीता को उठाने पड़े हथियार...
ALSO READ: यह है संक्षेप में श्रीराम के जन्म की पौराणिक कथा
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या इस बार 2 दिन बंधेगी राखी? जानें कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का शुभ पर्व

रक्षाबंधन, राखी पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत संदेश

रक्षाबंधन पर भूलकर भी न दें बहनों को ये 7 गिफ्ट्स, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार

रक्षाबंधन की तैयारियां: घर को सजाने से लेकर मिठाइयों तक

कितने दिनों बाद उतारनी चाहिए कलाई पर बंधी राखी? जानें पारंपरिक नियम

सभी देखें

धर्म संसार

07 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

07 अगस्त 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

यहां पर आदिवासी समाज साढ़े 3 माह तक मनाते हैं राखी का पर्व

भाई के कौन से हाथ में बांधना चाहिए राखी?

16 अगस्त को होगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें क्यों और कैसे मनाएं?

अगला लेख