suvichar

हजरत अली कौन थे? जानें कब मनाया जाता है इमाम अली का शहादत दिवस

WD Feature Desk
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (12:08 IST)
Shahadat Day : हज़रत अली का शहादत दिवस इस्लाम धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन है। 21वीं रमजान यानी हजरत के शहादत के मौके पर सुबह/ फज्र की नमाज अदा की जाती है। हज़रत अली, पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) के चचेरे भाई और दामाद थे। उन्हें हजरत मोहम्मद पैगंबर के बाद सुन्नी मुसलमान के चौथे खलीफा के रूप में, जबकि शिया मुसलमान उन्हें पहले इमाम के रूप में मानते हैं। हजरत अली का जन्म मक्का शहर में हुआ था।ALSO READ: रमजान माह में रोजे क्यों रखे जाते हैं, इस्लाम धर्म में क्या है इसका महत्व, जानें 8 खास बातें
 
शहादत की घटना: हज़रत अली को 19 रमज़ान, 40 हिजरी (Islamic Calendar) में इराक के कूफा शहर की मस्जिद में नमाज की पहली रकअत का सजदा करते समय अब्दुर्रहमान इब्ने मुल्जिम नामक एक व्यक्ति ने ज़हर से डूबी तलवार से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद, 21 रमज़ान को हज़रत अली शहीद हो गए थे। 
 
शहादत दिवस का महत्व: यह दिन हज़रत अली के न्याय, साहस, ज्ञान और धार्मिकता के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। मुसलमान इस दिन उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को याद करते हैं। इस दिन मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं और सभाएं आयोजित की जाती हैं, जहां हज़रत अली के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा की जाती है। कई मुसलमान इस दिन दान और गरीबों की मदद करते हैं। हज़रत अली की शहादत इस्लामी इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है, और उनकी शिक्षाएं आज भी मुसलमानों को प्रेरित करती हैं।
 
हजरत अली ने इस्लाम धर्म को आम लोगों तक पहुंचाया तथा उस वक्त इस्लाम की मदद के लिए वे आगे आए जब इस्लाम का कोई भी हमदर्द नहीं था। अत: उनके इसी इस्लाम के प्रति सेवाभाव को देखते हुए हजरत मुहम्मद साहब ने उन्हें खलीफा मुकर्रर किया।

शांति और अमन का पैगाम देने के साथ-साथ उन्होंने लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा समाज से भेदभाव हटाने की कोशिश की। तथा यह भी कहा कि अपने शत्रु से भी प्रेम करो, तो वह भी एक दिन तुम्हारा दोस्त बन जाएगा। हजरत अली का कहना था कि अत्याचार करने वाला और उसमें सहायता करने वाला तथा अत्याचार से खुश होने वाला भी अत्याचारी ही होता है। साथ ही हजरत अली ने यह भी कहा था कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है और वह अहिंसा के पक्ष में है। 
 
से इस्लाम धर्म के मसीहा अली इब्ने अबी तालिब यानी हजरत अली अ. की शहादत 21 रमजान/ माहे रमजान सन् 40 हिजरी को इराक के कूफा शहर में हो गई थी। और इसी कारण रमजान माह के दौरान 21 रमजान को उनकी शहादत के रूप में मनाया जाता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: रमजान माह की परंपराएं जानें?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Holashtak 2026: होलाष्टक कब शुरू होगा और कब होगा समाप्त, क्या करें और क्या नहीं?

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

अगला लेख